Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद
Business

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. शेयर बाजार में साल की समाप्ति से पहले हुए हल्के कारोबार में मंगलवार को मामूली गिरावट आई. विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में नरम रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. बीएसई का 30 शेयर पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई और यह 20.46 अंक यानी 0.02 प्रतिशत गिरकर 84,675.08 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 84,806.99 के ऊपरी और 84,470.94 के निचले स्तर तक गया. इसमें कुल 336.05 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया.

वहीं एनएसई का 50 शेयर वाला सूचकांक निफ्टी 3.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र की गिरावट के साथ 25,938.85 अंक पर स्थिर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक शामिल हैं.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल र्सिवसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख (कोष प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ” वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार स्थिर बंद हुए….. साल के अंत में सुस्त गतिविधि और विदेशी निवेशकों के बहिर्वाह को लेकर लगातार बनी चिंताओं के कारण निवेशक बाजार से दूर रहे….” छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप में 0.20 प्रतिशत और मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप में 0.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

बीएसई सेंसेक्स में पिछले पांच कारोबारी सत्र में 892.4 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट आई है. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा कि वर्ष के अंत में बाजारों में सुस्ती छाई रही और लगभग अपरिर्वितत रुख के साथ कारोबार समाप्त हुआ. शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी सत्र के दौरान अधिकतर समय एक सीमित दायरे में ही रहा.

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मामूली बढ़त थी. अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,759.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,643.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत बढ़कर 62.23 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. सेंसेक्स सोमवार को 345.91 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 100.20 अंक की गिरावट आई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की
Next Article प्रियंका के बेटे रेहान की अवीवा बेग के साथ हुई सगाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.