Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»लोगों को जाति, धन या भाषा के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए: मोहन भागवत
Chhattisgarh

लोगों को जाति, धन या भाषा के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए: मोहन भागवत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
लोगों को जाति, धन या भाषा के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए: मोहन भागवत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि लोगों को जाति, धन या भाषा के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह देश सभी का है. भागवत ने सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण की ज.म्मिेदारी और अनुशासित नागरिक जीवन का आह्वान किया तथा लोगों से मतभेदों से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया.

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सोनपैरी गांव में ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए, भागवत ने कहा कि सामाजिक सद्भाव की दिशा में पहला कदम अलगाव और भेदभाव की भावनाओं को दूर करना है. उन्होंने इस बात पर ज.ोर दिया कि मंदिर, जल निकाय और श्मशान घाट, चाहे किसी ने भी स्थापित किए हों, सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए. उन्होंने सामाजिक कार्य को एकता का प्रयास बताया, न कि संघर्ष का.

उन्होंने कहा, “..लोगों को जाति, धन, भाषा या क्षेत्र के आधार पर मत आंकिए. सभी को अपना समझें. पूरा भारत मेरा है.” उन्होंने इस दृष्टिकोण को सामाजिक समरसता बताया. भागवत ने कहा कि सार्वजनिक सुविधाएं और धार्मिक स्थान सभी के लिए खुले होने चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए संघर्ष की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह जोड़ने का काम है. नशे की समस्या पर, भागवत ने कहा कि अकेलापन अक्सर लोगों को नशे की ओर धकेल देता है.

सरसंघचालक ने सप्ताह में एक दिन साथ बिताकर, प्रार्थना कर, घर का बना खाना साझा करके और तीन से चार घंटे तक बातचीत कर पारिवारिक मेलजोल को फिर से शुरू करने की आवश्यकता पर ज.ोर दिया. उन्होंने इसे ‘मंगल संवाद’ बताया. भागवत ने कुटुंब प्रबोधन की अवधारणा पर ज.ोर दिया और कहा कि व्यक्तियों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि वे रोज.ाना समाज और राष्ट्र के लिए कितना समय और संसाधन सर्मिपत करते हैं.

उन्होंने कहा, “अगर देश खतरे में है, तो परिवार भी खतरे में है.” भागवत ने इस दौरान दैनिक जीवन में मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया. ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण के क्षरण पर चिंता व्यक्त करते हुए, भागवत ने लोगों से पानी बचाकर, वर्षा जल संचयन अपनाकर, एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करके और अधिक पेड़ लगाकर अपने घरों से ही संरक्षण के प्रयास शुरू करने का आग्रह किया.

उन्होंने घर पर अपनी मातृभाषा के उपयोग, भारतीय पहनावे के प्रति सम्मान और स्थानीय रूप से बने उत्पादों को खरीदकर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की भी वकालत की. उन्होंने यह भी कहा कि उन मामलों में जहां दवाइयों जैसी विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल अपरिहार्य है तब उन्हें खरीदना चाहिए.

भागवत ने संविधान, कानूनों और नागरिक अनुशासन का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना, नागरिक कर्तव्य, मार्गदर्शक तत्व और नागरिक अधिकार को बार-बार पढ़ना चाहिए क्योंकि धर्म का आचरण कैसा हो, उसका चित्र उसमें दिखता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को बड़ों का सम्मान करने और जरूरतमंदों की सहायता करने जैसे पारंपरिक सामाजिक और नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘बॉर्डर 2’ के जरिए पुरानी यादों को ताजा करने के लिए हर कोई उत्सुक है: फिल्म निर्माता निधि दत्ता
Next Article बैंकों का NPA मार्च 2027 तक घटकर 1.9% रहने का अनुमान: आरबीआई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Chhattisgarh

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Chhattisgarh

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.