Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»T20 WC: टी20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, कमिंस की वापसी, पंजाब किंग्स के स्टार को नहीं मिली जगह
Sports

T20 WC: टी20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, कमिंस की वापसी, पंजाब किंग्स के स्टार को नहीं मिली जगह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
T20 WC: टी20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, कमिंस की वापसी, पंजाब किंग्स के स्टार को नहीं मिली जगह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने इस साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी अस्थायी (प्रोविजनल) टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी हुई है, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने इस बार स्पिन को खास तवज्जो देते हुए संतुलित स्क्वॉड चुना है।

एशेज में चोटों से जूझे कमिंस-हेजलवुड
एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा था, जब टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए थे। कमिंस लोअर बैक की समस्या के कारण पांच में से सिर्फ एक टेस्ट (एडिलेड) ही खेल पाए थे, जबकि हेजलवुड एचिलीज इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर रहे। अब दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस में सुधार हुआ है और उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया है। कमिंस की इस महीने के अंत में एक और स्कैन रिपोर्ट आएगी, जिससे उनकी उपलब्धता की अंतिम पुष्टि होगी।

चयनकर्ता जॉर्ज बेली का बयान
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने टीम के चयन पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड अच्छी रिकवरी कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध होंगे। यह शुरुआती टीम है और जरूरत पड़ने पर सपोर्ट पीरियड से पहले बदलाव किए जा सकते हैं।’

स्पिन पर खास फोकस
ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाने हैं, जहां स्पिन-फ्रेंडली पिचों की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम में एडम जैम्पा के साथ-साथ लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुहनेमान और कूपर कोनोली को शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी पार्ट-टाइम स्पिन का विकल्प देंगे।

पंजाब किंग्स के स्टार मिचेल ओवेन बाहर
सबसे चौंकाने वाला फैसला मिचेल ओवेन को टीम से बाहर रखना रहा। ऑलराउंडर ओवेन को हाल ही में आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जगह नहीं मिल सकी। इसके अलावा जोश इंग्लिस के लिए कोई बैक-अप विकेटकीपर नहीं चुना गया और मिचेल स्टार्क के संन्यास के बाद कोई लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज भी शामिल नहीं किया गया।

तेज गेंदबाजी की कमान
तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई पैट कमिंस और जोश हेजलवुड करेंगे। उनके साथ नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट होंगे, जबकि कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती देंगे। ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक अलग टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमान, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRajnath Singh: राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, ढाका उच्चायोग जाकर शोक संदेश में लिखी ये बात
Next Article Ikkis Movie Review: युद्ध को लेकर सवाल करती है ‘इक्कीस’, भावुक कर देंगे धर्मेंद्र; अगस्त्य भविष्य के सुपरस्टार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.