Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»मलेशिया ओपन: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजरें नये सत्र की मजबूत शुरूआत पर
Sports

मलेशिया ओपन: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजरें नये सत्र की मजबूत शुरूआत पर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मलेशिया ओपन: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजरें नये सत्र की मजबूत शुरूआत पर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कुआलालंपुर: लक्ष्य सेन और पी वी सिधू समेत भारतीय खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे सत्र के शुरूआती 1450000 डॉलर ईनामी राशि वाले मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडंिमटन टूर्नामेंट में उतरेंगे तो उनकी नजरें मजबूती से शुरूआत करने पर लगी होंगी। भारतीय खिलाड़ियों के लिये 2025 अच्छा नहीं रहा जिसमें शीर्ष खिलाड़ी चोटों और खराब फॉर्म से जूझते रहे। अब फोकस शुरू ही से अच्छा प्रदर्शन करके अगले सप्ताह दिल्ली में होने वाले इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट की तैयारी पुख्ता करने पर होगा।

पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे विश्व चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 जीतकर लय हासिल की। अलमोड़ा के 24 वर्ष के लक्ष्य हांगकांग ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे । वह ंिसगापुर के जिया हेंग जेसन तेह के खिलाफ पहले मैच में उसी लय को कायम रखना चाहेंगे।

यूएस ओपन सुपर 300 खिताब जीतने वाले युवा आयुष शेट्टी का सामना पहले दौर में पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मलेशिया के ली जी जिया से होगा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ंिसधू के लिये पिछला साल निराशाजनक रहा। पूर्व विश्व चैम्पियन ंिसधू पैर की चोट के कारण अक्टूबर के बाद से खेल नहीं सकी हैं। वह पहले दौर में चीनी ताइपै की सुंग शुओ युन से खेलेंगी।

दूसरी बार ओडिशा ओपन खिताब जीतने वाली उन्नति हुड्डा का सामना तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और चौथी वरीयता प्राप्त चीन की चेन यू फेइ से होगा। बायें घुटने की चोट के कारण छह महीने बाद लौट रही मालविका बंसोड की टक्कर पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन से होगी।

तीसरी वरीयता प्राप्त सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पिछले साल हांगकांग ओपन और चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंची और विश्व चैम्पियनशिप में दूसरी बार कांस्य जीता । एशियाई खेल चैम्पियन जोड़ी का सामना पहले दौर में चीनी ताइपै के ली झे हुइ और यांग पो सुआन से होगा।

भारत के ही एम आर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरूनन का सामना जापान के हिरोकी मिदोरिकावा और के यामाशिता से होगा। महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की टक्कर इंडोनेशिया की फेबरियाना डी कुसुमा और मेलिसा त्रियास पुष्पितासारी से होगी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleUS-Venezuela Conflict: ‘अमेरिकी हमले में 40 लोग मारे गए’, वेनेजुएला ने हताहतों की संख्या का किया खुलासा
Next Article पीजीटीआई में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी कोई फैसला नहीं : कपिल देव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.