दुर्ग, 28 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय द्वारा बुधवार को दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के माध्यम से निर्मित विभिन्न पुलिस भवनों एवं आवासों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत नई पुलिस लाइन दुर्ग में 36 अराजपत्रित अधिकारियों एवं 48 प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के नवनिर्मित आवास गृह, दुर्ग में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल, थाना पद्मनाभपुर एवं थाना पुलगांव के नवनिर्मित भवन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय धमधा का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पुलिस परिवारों की मांग पर सर्व-सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण, हाईमास्ट लाइट की स्थापना तथा पुलिस आवासों के मरम्मत कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी दुर्ग श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जब आम नागरिक रात्रि में विश्राम करते हैं, तब पुलिस बल समाज की सुरक्षा के लिए निरंतर ड्यूटी पर तैनात रहता है। नवनिर्मित आवासों एवं भवनों से पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार होगा।
कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एसडीओ श्री नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक, वार्ड पार्षद श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Trending
- सिंहदेव को दिल्ली में काम करना चाहिए…प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज का बड़ा बयान
- चित्रकोट में बनेगी टेंट सिटी, बस्तर-सरगुजा में निवेश को तैयार टाटा समूह
- बीसीसीएल ने अनुबंध प्रबंधन में पारदर्शिता और समन्वय को मजबूत करने के लिए वेंडर्स मीट का आयोजन किया – भारतीय पीएसयू
- सेल ने कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रम – भारतीय पीएसयू के लिए एमडीआई गुड़गांव के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- बीसीसीएल निदेशक (एचआर) ने पदुगोड़ा कोलियरी में अस्थायी खदान बंद करने की योजना गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- मनाली पेट्रोकेमिकल्स Q4 PAT 169% बढ़कर 29 करोड़ रुपये हो गया; FY26 लाभ तीन गुना से अधिक बढ़ गया – भारतीय PSU
- एनटीपीसी निदेशक (संचालन) ने बोंगाईगांव – भारतीय पीएसयू में ऐश प्रबंधन बैठक 2026 के प्रमुखों का उद्घाटन किया
- एनसीओए ने डीपीई आर्थिक सलाहकार से मुलाकात की; आईडीए संशोधन, चौथे पीआरसी और कर्मचारी लाभ – भारतीय पीएसयू पर प्रमुख मुद्दे उठाए

