राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। केंद्रीय जेल जगदलपुर से 25 मार्च को फरार होने वाले बंदी को आखिरकार बस्तर पुलिस ने 4 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। कांकेर और दंतेवाड़ा में हुई चोरी के मामले में महेन्द्र दीवान को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, आरोपी को 05 वर्ष 03 माह की सजा दंतेवाड़ा जिला अदालत ने सुनाई थी। पहले आरोपी को दंतेवाड़ा जिला जेल में रखा गया था, लेकिन शातिर अपराधी महेंद्र दीवान दंतेवाड़ा जिला जेल से भी फरार हो गया था। फिर पकड़कर इसी साल जनवरी में आरोपी महेंद्र दीवान को केंद्रीय जेल जगदलपुर शिप्ट किया गया था, लेकिन शातिर अपराधी 25 मार्च को यहां से भी फरार होने में कामयाब हो गया। बस्तर पुलिस ने चार महीने बाद अपराधी महेंद्र दीवान को नारायणपुर से गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर पुनः महेंद्र दीवान को केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया है।
Trending
- रायपुर में 127 कैमरों से रखेंगे निगरानी, सार्वजनिक जगहों पर फेंका कचरा तो 25 हजार तक देना पड़ सकता है जुर्माना – राष्ट्रवाणी
- 45 साल पुराना Kishore Kumar का टाइमलेस सॉन्ग आज भी गुनगुनाते हैं लोग, प्यार जताने का तरीका सिखाता है गाना – राष्ट्रवाणी
- विदेशी थिएटर्स में नहीं गूंजेंगे ‘श्रीराम’ के भजन, 30 मिनट कम हुआ Ramayana Part 1 का रनटाइम – राष्ट्रवाणी
- Allu Arjun की ‘राका’ का नया टीजर आउट, ग्लोबली मचेगा तहलका; फिल्म में 4 किरदारों में गर्दा उड़ाएंगे ‘पुष्पा’ स्टार? – राष्ट्रवाणी
- ‘टॉक्सिक’ के कारण थिएटर से बाहर होने वाली थी Hanuman Ansh, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा; बोलीं- हमने सोचा नहीं था… – राष्ट्रवाणी
- ‘अवतार’ से बेहतर Raaka…’ अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म को लेकर ‘डॉन’ के डायरेक्टर का बड़ा दावा – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान के थिएटर्स में 4 साल लगातार चली थी एक्शन फिल्म, Dharmendra ने भी बनाया रीमेक; छापे थे करोड़ों – राष्ट्रवाणी
- ‘शोले’ के क्लाइमैक्स में Dharmendra ने गुस्से में लोड कर दी थी असली बंदूक, बिग बी के कान के पास से निकली थी गोली – राष्ट्रवाणी

