राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, छुरिया। कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर भाग गए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी, धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में धरना शुरू कर दिया, जो देर रात तक जारी रहा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार पुराने बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम तय था। कार्यकर्ता प्रदर्शन की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता अमीर खान कथित रूप से प्रदर्शन स्थल पर खड़े वाहन से पुतला उठाकर भाग गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला मंगवाया और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद नगर में विरोध रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक मामले पर संसद में चर्चा, निष्पक्ष जांच और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के खिलाफ दर्ज सभी प्रकरण वापस लेने की मांग उठाई। घटनाक्रम के दौरान पूर्व विधायक छन्नी साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जताते हुए उन्हें “ठीक करने” की बात कही और चप्पल लहराकर विरोध दर्ज कराया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में धरना दिया, जो देर रात तक जारी रहा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Trending
- सीआईएसएफ ने एक बार फिर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के हजारीबाग में अवैध रूप से परिवहन किए गए कोयले ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया
- आईओसी ने घरेलू टैंकर बेड़े को उच्च माल ढुलाई लागत के रूप में देखा, इरोड कच्चे तेल पर छूट – भारतीय पीएसयू
- भारी बारिश और तूफान का खतरा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बंद रहेंगे सभी शासकीय और निजी स्कूल, प्रशासन का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, दूसरी किस्त के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत – राष्ट्रवाणी
- गढ़चिरौली में मिले माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और 100 बम, पुलिस ने जंगल से खोज निकाले – राष्ट्रवाणी
- बीरगांव निगम में 7.19 करोड़ का खेल, जल प्रबंधन का पैसा दूसरी योजना में लगाया; ऑडिट विभाग ने मांगा हिसाब – राष्ट्रवाणी
- CGPSC को बड़ा झटका.. मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुआवजा देने का दिया आदेश – राष्ट्रवाणी
