राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। गैर वातानुकूलित स्लीपर श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में भुगतान आधारित बेड रोल सेवा शुरू की है। गाड़ी संख्या 12853/12854 अमरकंटक एक्सप्रेस में यह सुविधा 10 जुलाई से लागू की गई है। रेलवे के अनुसार यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तीन तरह के बेड रोल पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दो बेडशीट, एक तकिया और एक तकिया कवर वाले पैकेट की कीमत 70 रुपये तय की गई है। वहीं, केवल दो बेडशीट का पैकेट 40 रुपये तथा एक तकिया और एक तकिया कवर का पैकेट 30 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। यात्रियों को बेड रोल उपलब्ध कराने के लिए ट्रेन में विशेष बेड रोल अटेंडेंट की तैनाती की गई है। मांग के अनुसार अटेंडेंट स्लीपर कोच में ही यात्रियों को बेड रोल उपलब्ध कराते हैं। सेवा का शुल्क लेने के बाद यात्रियों को इसकी रसीद भी दी जाती है। इस व्यवस्था के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस के एस-3 कोच की सीट संख्या 79 और 80 बेड रोल अटेंडेंट के लिए आरक्षित की गई हैं। रेलवे के मुताबिक सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों का अच्छा सहयोग और सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 10 से 15 बेड रोल पैकेट और 30 से 35 तकियों की मांग दर्ज की जा रही है। रायपुर रेल मंडल का कहना है कि यदि यात्रियों की मांग इसी तरह बनी रहती है तो भविष्य में अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोचों में भी भुगतान आधारित बेड रोल सुविधा का विस्तार किया जाएगा।
Trending
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज छत्तीसगढ़ में गर्मी सताएगी या होगी झमाझम बारिश? इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report – राष्ट्रवाणी
- अदाणी ने अंबानी नहीं इस बार सीधे चीन के अरबपति को दी मात, 72 घंटे में फिर पाया खोया हुआ एशिया के सबसे अमीर का रुतबा – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में राजस्व के पुराने कागज अब डिजिटल होंगे, 33 जिलों में वसुंधरा प्रोजेक्ट से ऑनलाइन मिलेगी कॉपी – राष्ट्रवाणी
- एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में ‘अम्मा’ बनेंगी Rashmika Mandanna, 8 साल तक चला है उनकी जिंदगी पर रिसर्च – राष्ट्रवाणी
- बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मोदी के 76वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीये जलाए गए—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- UPI पेमेंट पर MDR के साथ 18% जीएसटी भी! दावे में कितनी सच्चाई, क्या ₹2000 के ऊपर के भुगतान पर सच में बढ़ जाएगा बोझ? – राष्ट्रवाणी

