राष्ट्रवाणी: कग करिमे News: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरों के हौंसले बुलंद है. शिव विहार कॉलोनी स्थित एएसआई के सूने मकान में चोरों ने गुरुवार रात धावा बोल दिया. बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.15 लाख रुपए कैश पर हाथ साफ कर दिया. पूरा मामला मजगहन थाना क्षेत्र के डूंडा इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, एएसआई पुलिस लाइन में पदस्थ है. वह अपने परिवार के साथ जगदलपुर गए हुए थे. वारदात के बाद पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी. घर पहुंचने पर देखा की घर का ताला टूटा हुआ था. अंदर अलमारी के लॉकर में रखा सोने की चेन, चांदी की पायल और 1.15 लाख रुपए कैश गायब था. सूचना पर मुजगहन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

