राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु दौरे से वापस रायपुर लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बेंगलुरु प्रवास और प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे सत्य साईं ट्रस्ट के सद्गुरु मधुसूदन साईं के 47वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने बेंगलुरु गए थे। सत्य साईं ट्रस्ट का छत्तीसगढ़ में भी एक बड़ा अस्पताल संचालित हो रहा है, जहां 15 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के हृदय रोग का निःशुल्क इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से आने वाले समय में प्रदेश में और भी अस्पताल खोले जाने की योजना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना को लेकर कहा कि प्रदेश में लोगों के बिजली बिल लंबे समय से पेंडिंग होने की शिकायतें सामने आती थीं। कोरोना काल के दौरान भी कई लोगों के बिजली बिल लंबित हो गए थे। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। साय ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक बढ़ गया है, उन्हें संबंधित बिजली कार्यालय में पंजीयन कराना है। अब तक 42 हजार से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और यह संख्या आगे और बढ़ने की संभावना है। सीएम साय के मुताबिक, योजना के तहत उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 700 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली सरचार्ज माफ किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य आम लोगों को बिजली बिल के बढ़े हुए भार से राहत देना और लंबित बिलों के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।
Trending
- TATA ग्रुप से आई बड़ी खबर! नोएल टाटा 6 कंपनियों से एक साथ देंगे इस्तीफा; आखिर क्या है वजह? – राष्ट्रवाणी
- सोनू निगम ने गाया था Mohammed Rafi का पुराना गाना, 60 सालों से ‘शादी की वीडियो’ में बज रहा प्रेम-गीत – राष्ट्रवाणी
- विदेशों में Ramayana की हुई ‘जय-जयकार’ , सोशल मीडिया पर आया Ranbir Kapoor की फिल्म का पहला रिव्यू – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ के नवा रायपुर में दो नवंबर को होगा भव्य एयर शो—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- किसान हित और जनकल्याण को समर्पित छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले ऐतिहासिक एवं सराहनीय : जितेंद्र वर्मा… – राष्ट्रवाणी
- हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी,21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय – राष्ट्रवाणी
- बोड़ला में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती; मौतों से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों की जेब भरेगी कृषि अवशेषों की बिक्री, पैरा-नरई से कमाई CBG नीति का क्रियान्वयन शुरू – राष्ट्रवाणी

