राष्ट्रवाणी: रमेश सिन्हा, पिथौरा। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेतता कार के सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के कैमूर निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन समेत 25.02 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सिंघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि मह 02 कद 3140 नंबर की जेतता कार में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध कार पहुंची, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम श्रवण यादव (39 वर्ष), निवासी अमाव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार) बताया। पुलिस द्वारा गांजा तस्करी की सूचना से अवगत कराने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में बने एक गुप्त (सीक्रेट) चेंबर से 18 पैकेट में कुल 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा मदन रामपुर (ओडिशा) से लाकर रायपुर (छत्तीसगढ़) में खपाने की योजना बना रहा था, लेकिन जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37.940 किलोग्राम गांजा (कीमत 18.97 लाख रुपये), गांजा परिवहन में प्रयुक्त जेतता कार (कीमत 6 लाख रुपये) तथा एक मोबाइल फोन (कीमत 5 हजार रुपये) जब्त किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 25.02 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बाद में न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम श्रवण यादव (39 वर्ष) निवासी अमाव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार) का रहने वाला है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

