राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में देर रात सड़क पर लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह बीएसयूपी कालोनी के पास एक्सप्रेस-वे रोड पर दो अज्ञात बदमाशों ने एमबीए के छात्र को रोककर डंडे से करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला और मारपीट करते हुए उसका करीब 80 हजार रुपये का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सितांशु मिश्रा (26), निवासी गीतांजली नगर, शंकर नगर, रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एमबीए करने के बाद कंस्ट्रक्शन का कार्य करता है। 23 जुलाई की रात वह अपने दोस्त इंद्रजीत माहाडिक के साथ तेलीबांधा मरीन ड्राइव स्थित चौपाटी में खाना खाने गया था। इसके बाद वह अपनी इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी से दोस्त को देवपुरी स्थित घर छोड़कर अपने घर लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे जब वह अमलीडीह बीएसयूपी कालोनी के पास एक्सप्रेस-वे रोड से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे पेड़ के नीचे अंधेरे में छिपे दो युवक अचानक सामने आ गए। दोनों के हाथ में डंडे थे। स्कूटी रुकते ही बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान बदमाशों ने युवक की शर्ट की जेब में रखा मोबाइल झपटकर छीन लिया। छीना-झपटी में उसकी शर्ट भी फट गई। बदमाश लगातार हमला करते रहे, जिसके बाद युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर स्कूटी से वहां से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित सीधे तेलीबांधा थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने घटनास्थल न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे वहां रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। मारपीट में उसके बाएं हाथ, सिर और पीठ पर चोटें आईं, जिनका उपचार उसने मेडीसाइन अस्पताल, न्यू राजेंद्र नगर में कराया।
Trending
- सीसीएल कर्मचारी कल्याण सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है – भारतीय पीएसयू
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया अधिकारियों को साफ संदेश, कहा- जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही… – राष्ट्रवाणी

