राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, महासमुंद। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेट्टा कार में बनाए गए सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, कार और मोबाइल सहित कुल 25.02 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सिंघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से एक जेट्टा कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण यादव (39) निवासी अमाव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार) बताया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर डिक्की में विशेष रूप से बनाए गए सीक्रेट चेंबर का पता चला। चेंबर खोलने पर उसमें छिपाकर रखे गए 18 पैकेटों से कुल 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के मदन रामपुर से गांजा लेकर रायपुर पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18.97 लाख रुपये मूल्य का गांजा, लगभग 6 लाख रुपये कीमत की जेट्टा कार तथा 5 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 25 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है। गांजा तस्करी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाती पुलिस टीम। -पुलिस जिले की बसना पुलिस ने 274 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अंतरराज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को थाना बसना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर जांच के दौरान एक मूवर्स एंड पैकर्स वाहन से 274 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। मामले की जांच में सामने आया कि राजस्थान के जिला चुरू निवासी राकेश गड़सा उर्फ दिलबाग सिंह (29) गांजे की खेप की सौदेबाजी, पैकिंग तथा घरेलू सामान के नीचे छिपाकर वाहन में लोड कराने की साजिश में शामिल था। घटना के बाद वह अपनी पहचान और ठिकाना बदलकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले वाहन चालक, गांजा सप्लायर और तस्करी सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

