राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर. सीजीपीएससी घोटाला मामले में (CGPSC SCAM) अब प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)) की एंट्री हो चुकी है. टामन सिंह सोनवानी से रिमांड अवधि के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूछताछ की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा सरकार को करप्शन मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने वाला बताया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रदेश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ था. प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से सीजीपीएससी घोटाले की जांच का वादा किया था. हमारी (भाजपा) पार्टी करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोई भी अपराध करेगा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. जो भी दोषी पाए गए हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड में आज छत्तीसगढ़ का जिक्र हुआ. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री छग का जिक्र करते हैं. बीते दिनों बस्तर पण्डुम, मल्हार का ताम्र पत्र का जिक्र मन की बात हुई थी. पीएम मोदी ने इस एपिसोड में कैच द रैन अभियान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कोरबा का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी में अपने गांव से बनी से बनी मिट्टी की मूर्ति घर लाने का आव्हान किया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर रविवार को सीएम साय ने कहा कि बीजेपी के लिए देश सर्वपरि है. धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है. वह संगठन के प्रभारी भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिद्धांतवादी पार्टी है. हम जनता की सेवा और देश की सेवा के लिए सरकार में आते हैं. धर्मेंद्र प्रधान प्रदेश के संगठन के प्रभारी भी रहे हैं.
Trending
- पीईएसबी ने सीसीएल – भारतीय पीएसयू में निदेशक (एचआर) पद के लिए जोबी वीपी की सिफारिश की
- जीआरएसई ने वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में 26% पीएटी वृद्धि दर्ज की; Q2 राजस्व 9% बढ़कर ₹1,827 करोड़ – भारतीय पीएसयू
- दिवाली प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर को इससे उबरने में संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि दक्षिणी शहरों की हवा तेजी से साफ हो रही है – भारतीय पीएसयू
- एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी ने भारतीय पीएसयू – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई से मुलाकात की
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 10 गीगावॉट/40 गीगावॉट बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं के लिए वैश्विक निविदा जारी की; 40.58 GWh क्षमता के लिए बोलियाँ आमंत्रित – भारतीय PSU
- कोचीन शिपयार्ड Q2 परिणाम: समेकित PAT 50% गिरकर ₹53.77 करोड़ हो गया; बोर्ड ने ₹3 अंतरिम लाभांश की घोषणा की – भारतीय पीएसयू
- SoftBank को लगा झटका! 2 साल में पहली बार हुआ घाटा, ओला-स्विगी और मीशो समेत भारत की 25 से ज्यादा कंपनियों में है निवेश – softbank reports 7 billion dollar loss in 2 years amid ai investment concerns – राष्ट्रवाणी
- Ethanol News: पेट्रोल में बढ़ता मक्के का इस्तेमाल बढ़ाएगा थाली का खर्च! महंगे होंगे अंडे-चिकन, पोल्ट्री इंडस्ट्री पर संकट? – ethanol blendings maize shift food inflation poultry crisis – राष्ट्रवाणी

