राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद भी मामला शांत होते नजर नहीं आ रहा है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटनाक्रम पर कहा कि इस्तीफा नैतिकता नहीं, मजबूरी में दिया है. छात्रों पर लाठी चार्ज की कार्रवाई से मोदी सरकार ने जनता का भरोसा खोया. राहुल गांधी ने कहा है कि लाठी चार्ज पर सरकार से माफी मांगने की बात कही है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस नेताओं पर हुए एफआईआर को लेकर कहा कि सुरेंद्र शर्मा और संजय बघेल समेत 12 नसुि कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर हुआ है. सोशल मीडिया में हुए पोस्ट को हमारे नेताओं ने शेयर किया है. उन्होंने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. महिला आयोग अध्यक्ष का पद एक संवैधानिक पद है. वे दिल्ली पुलिस से भी पूछें. तब वो कहां थीं, जब दिल्ली पुलिस महिलाओं को डंडे मार रही थी. वहीं नकटी गांव से अतिक्रमण हटाए जाने के बैठक पर दीपक बैज ने कहा कि नकटी मामले में कांग्रेस ने फैसला लिया है कि आगे और लड़ाई लड़ेगी. जिस जमीन पर विधायक और अधिकारियों का आवास बनना है. उसी जमीन पर हटाए गए लोगों को जमीन देकर घर बनाकर दिया जाए. उन्होंने कहा कि नकटी में तोड़फोड़ के लिए राजस्व ऑडिट रिपोर्ट सबमिट करना चाहिए. नकटी गांव के पास अधिकारी और नेताओं की जमीन है. इस पर राज्यपाल को पत्र लिखकर समस्या का निराकरण करने हस्तक्षेप करने कहेंगे.
Trending
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पसक भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका… मनी लांड्रिंग के प्रमाण मिलने पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई में जुटी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल… 9 में से 8 शिक्षक गायब, 1 के भरोसे चले दो स्कूल – राष्ट्रवाणी
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी

