राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में राजस्व व्यवस्था को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित पटवारी उपेंद्र बघेल के खिलाफ कई बार लिखित शिकायतें और आवेदन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। इससे ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर अधिकारियों की चुप्पी का कारण क्या है? ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिए, लेकिन न तो किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया और न ही शिकायतों का समाधान किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें न सही रिकॉर्ड, किसान पुस्तिका/खसरा संबंधी समस्याओं का निराकरण मिला, न मुआवजे का लाभ मिला और न ही लंबित मामलों का निपटारा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।
Trending
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष, 380 मतों से दर्ज की जीत, समर्थकों ने मनाया जश्न – राष्ट्रवाणी
- डॉक्टर ने लड़के को किया बैड टच, मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचा था छात्र, आरोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात ककतव में कैद – राष्ट्रवाणी

