राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेहरू पार्क में रविवार को युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल जान बचाने के लिए दौड़ते-दौड़ते गिर पड़ी. घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया. रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया. वहीं वारदात के तुरंत बाद आरोपी युवक बाइक लेकर मौके से भाग गया. हालांकि कुछ घंटों में ही पुलिस ने उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, रितेश राजवाड़े और युवती राधिका राजवाड़े के बीच प्रेम संंबंध था. युवक को शक था कि युवती किसी दूसरे युवक से भी बातचीत करती है. इसी शक ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. गुस्से में आकर रितेश ने अपने पास रखा चाकू निकाला और राधिका के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राधिका को जिला अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही राधिका ने दम तोड़ दिया. युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं शहर में घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. मौके से मिले भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई. वारदात के कुछ घंटों में ही जंगल से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने युवती से प्रेम प्रसंग होने की बात स्वीकारा और दूसरे लड़के से बात करने की नाराजगी को लेकर वारदात को अंजाम देना बताया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ जारी है. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
Trending
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!

