राष्ट्रवाणी: बिलासपुर नेवस Update: कोरबा. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जंतर मंतर में हुए धरना प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा . भाजयुमो मंडल पोड़ी-उपरोड़ा के उपाध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर बांगो थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर उइके सहित अन्य कार्यकर्ता भी थाना पहुंचे थे. उन्होंने वीडियो में शासन के विरूद्ध आपत्तिजनक बातें कहे जाने से लोगों की भावनाएं आहत होने की आशंका जताई थी. जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकता था. इन तमाम परिस्थितियों को पुलिस ने गंभीरता से लिया. मामले में जांच पड़ताल शुरू की गई. जांच में युवक शेखर सिंह रत्नाकर की भूमिका सामने आई. मामले में पुलिस ने शेखर सिंह को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है. बिलासपुर. शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम को देखते हुए उस पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन समय में बदलाव की तैयारी कर रही है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों को अब सुबह 6 बजे से ही चालू किया जाएगा जो कि रात 12 बजे तक चालू रहेगे. इससे सुबह के समय व रात 10 बजे के बाद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखी जा सकेगी. तथा कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आसान होगी. बिलासपुर में वर्तमान में ट्रैफिक सिग्नल प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित किए जाते हैं. गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी को देखते हुए शासन-प्रशासन के निर्देश पर करीब एक से डेढ़ महीने तक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सिग्नलों का संचालन बंद रखा जाता है, ताकि चौराहों पर वाहन चालकों को तेज धूप में अनावश्यक इंतजार न करना पड़े. इस वर्ष भी मानसून आने से पहले यह व्यवस्था लागू रही. 26 जून से बारिश शुरू होने के बाद दोपहर में बंद रहने वाले सिग्नलों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया.दुर्घटना को रोकने में मिलेगी मददः ट्रैफिकपुलिस अब सिग्नलों के संचालन का समय बढ़ाकर सुबह 6 से रात 12 बजे तक करने की तैयारी कर रही है. इसके पीछे कारण यह है कि शहर में सुबह 6 से 9 बजे के बीच तथा रात 10 बजे के बाद देर रात तक वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में विस्तारित समय तक सिग्नल चालू रहने से यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होने और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है. पुलिस का मानना है कि सिग्नलों के जल्दी शुरू होने से वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन की जागरूकता बढ़ेगी, तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है. जल्द ही नई व्यवस्था लागू किए जाने की संभावना है.सुबह के समय बढ़ रहे हादसेयातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय में सुबह के वक्त कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं. कम यातायात और सुनसान सड़कों का फायदा उठाकर कुछ चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है. कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी गई है, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं. इसी स्थिति को देखते हुए सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल चालू रखने की योजना बनाई जा रही है. इससे सिग्नलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और यातायात निगरानी प्रणाली सुबह से ही सक्रिय रहेंगे. सुबह से शुरू करने की योजनाट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने जानकारी दी कि यातायात दबाव व आए दिन ट्रैफिक जाम को देखते हुए उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सुबह 6 से रात 12 बजे तक सिग्नल शुरू करने की योजना है. जल्द ही इसे लागू किया जाएगा. ताकि सड़क हादसों पर लगाम लग सके और दुर्घटनाकारित वाहन चालकों को पकड़ा जा सके. बिलासपुर. कोनी क्षेत्र के सेंदरी स्थित अरपा नदी किनारे रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी में भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा. कोनी थाना पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं. पहचान होने के बाद मौत के कारणों की विस्तृत जांच आगे बढ़ाई जाएगी. जांजगीर-चांपा . थाना परिसर स्थित बैरक में शनिवार शाम थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना 25 जुलाई की शाम 6 करीब बजे की बताई जा रही है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हसौद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आरक्षक जय लहरे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भलवाही गांव का निवासी था और वर्तमान में हसौद थाना में पदस्थ था. शनिवार शाम थाना परिसर स्थित बैरक में उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार आरक्षक जय लहरे ने बैरक में लगी मच्छरदानी की रस्सी को चाकू से काटकर उसका उपयोग फंदा लगाने में किया. इसके बाद उसने बैरक की खिड़की में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पीएचसी हसौद ले जाया गया. मृतक आरक्षक जय लहरे के शव को शनिवार रात पीएचसी हसौद के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया. रविवार सुबह हसौद तहसीलदार गरिमा मनहर की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके गृह ग्राम ले जाया गया, जहां परिजनों ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया. एडिशनल एसपी समेत पुलिस अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने आरक्षक जय लहरे के निधन पर शोक व्यक्त किया. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.सक्ती एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की बात सामने आई है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरक्षक ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते आत्महत्या की होगी. हालांकि मर्ग जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बिलासपुर. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है. जिला प्रशासन बिलासपुर की सक्रिय पहल और विभागों की समयबद्ध कार्रवाई से लोगों को शीघ्र राहत मिल रही है. विकासखंड बिल्हा के ग्राम धमनी में खराब पड़े सार्वजनिक हैंडपंप की महज आठ दिनों में मरम्मत कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराना इसका एक प्रेरक उदाहरण है. ग्राम धमनी निवासी राहुल यादव ने 28 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मोहल्ले का सार्वजनिक हैंडपंप लगभग दो माह से खराब होने के कारण पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है. निर्धारित समय-सीमा के भीतर 6 जुलाई 2026 को हैंडपंप को पूरी तरह दुरुस्त कर पुनः चालू कर दिया गया. शिकायतकर्ता ग्रामीण राहुल यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत के त्वरित निराकरण पर संतोष व्यक्त किया है. मल्हार. नगर पंचायत मल्हार के तीन मनोनीत एल्डरमैन सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह आज 27 जुलाई को मंगल भवन में दोपहर 12 बजे सम्पन्न होगा. समारोह में पूर्व विधायक डॉ केएम बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला मंत्री एस कुमार मनहर सहित भाजपा नेता उपस्थित होंगे. छत्तीसगढ़ शासन ने पिछले दिनों मल्हार के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामनारायण कश्यप, धर्मेंद्र सिंह व रवि कैवर्त को एल्डरमेन नियुक्त किया है.
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी

