राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर। केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार का बहुत धन्यवाद करते हैं। केंद्र सरकार ने युवाओं की चिंता की है। पेपर लीक के लिए कठोर कानून बना रहे हैं, जिसके बाद इस तरह की पुनरावृत्ति दोबारा नहीं होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 26 जुलाई को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस मल्टीडिसिप्लिनरी टास्क फोर्स की अध्यक्षता देश के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि करेंगे। टास्क फोर्स में तकनीक, शिक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष और लॉजिस्टिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इस उच्च स्तरीय समूह में इसरो के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व निदेशक तपन डेका, इित मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा सदस्य के तौर पर शामिल हैं। यह टास्क फोर्स विशेष रूप से परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और संरचनात्मक सुधारों के लिए सुझाव देगी। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना और छात्रों के बीच परीक्षाओं की विश्वसनीयता कायम करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर आने वाली परीक्षाओं की क्रेडिबिलिटी, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत सीईओ की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक में गांवों के समग्र विकास, अधोसंरचना को मजबूत करने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व आईएएस एवं भारत सरकार के पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा तथा पद्मश्री पोपट राव पवार ने अधिकारियों का मार्गदर्शन किया, जिनके अनुभव ग्रामीण विकास के लिए लाभदायक साबित होंगे।
Trending
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!

