राष्ट्रवाणी: मोहला मानपुर। मानसून आते ही वन क्षेत्रों से जमीन पर रेंगने वाले हिंसक वन्य जीवों की आमद ग्रामीण इलाकों की ओर होने लगी है। इसी कड़ी में जिले के मोहला विकासखंड के ग्राम मड़ियानवाडवी में गांव से लगे नाले के पास लगातार एक अजगर दिखने से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। वहीं वन महकमा अब अलर्ट मोड में आ गया है और ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि अजगर दिखे तो उसे पकड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें बल्कि तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें। दरअसल, मड़ियानवाडवी गांव में बीते दो से तीन दिन के दरमियान एक अजगर अलग-अलग समय पर तीन से चार बार उसे देखा जा चुका है। स्थानीय ग्रामीणों ने अजगर की तस्वीर भी कैमरे में कैद कर ली है, जो सोशल मीडिया मे भी वायरल है। ग्रामीणों से मिल रही जानकारी की माने तो गांव से लगे नाले के आसपास उक्त अजगर को गांव के लोगों ने देखा है। ग्रामीणों के मुताबिक, नाले के इर्द-गिर्द उनके खेत-खलिहान भी स्थित हैं, जहां किसान प्रतिदिन कृषि कार्य के लिए जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों और किसानों के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इलाके में अजगर की आमद से स्थिति इस लिहाज़ से भी चिंताजनक मानी जा रही है कि उक्त नाला मड़ियानवाडवी–भोजटोला मुख्य मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है। ऐसे में किसी भावी अप्रिय स्थिति की आशंका के मद्देनजर तत्काल आवश्यक रेस्क्यू की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। दूसरी ओर पानाबरस वन विकास निगम एसडीओ वीरेंद्र पटेल ने इस संबंध में बताया कि उक्त गांव के पास अजगर दिखाई देने की जानकारी प्राप्त हुई है। पटेल के मुताबिक वन महकमा अलर्ट है। आवश्यकता अनुसार वन अमले को मौके पर भेजकर, अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर, उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि अजगर दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू संपादित हो सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी
- 18 साल बाद खुला भ्रष्टाचार का पिटारा! छत्तीसगढ़ मनरेगा घोटाले में पूर्व केो समेत 8 अफसरों पर बड़ी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- 12 दिन पहले रखा रसोइया ही निकला मास्टरमाइंड, कोयला कारोबारी के घर की थी 70 लाख की चोरी, नागपुर से साथी संग गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- साइबर ठगी की रकम से खरीदा सोना, ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना, रायपुर में तीन गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की बेटी ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल, ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव… अबूझमाड़ के कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी, टावर से बदली तस्वीर – राष्ट्रवाणी

