राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी. छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले में लगातार हो रही तेज बारिश जानलेवा साबित हो रही है. सिहावा थाना क्षेत्र में एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार दो दिनों तक तलाश अभियान चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव बरामद कर लिया गया.जानकारी के मुताबिक, घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के लिए सेमरा एनीकट गए थे. इसी दौरान क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण एनीकट का जलस्तर अचानक बढ़ गया. देखते ही देखते रपटे पर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया. धनंजय पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया. तेज बहाव और लगातार हो रही बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं. इसके बावजूद टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा.लगातार प्रयास के बाद गुरुवार को रेस्क्यू टीम ने एनीकट से कुछ दूरी पर धनंजय तेता का शव बरामद कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लगातार बारिश के चलते जिले के नदी-नाले और एनीकट उफान पर हैं. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नालों और एनीकट के पास जाने से बचें. जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें.
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

