राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर के नेहरू नगर गणेश चौक स्थित साप्ताहिक सब्जी बाजार में एक युवक को जहरीले कोबरा सांप ने डंस लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तब हुई जब मुंगेली से वापसी कर रहे बहतराई निवासी 32 वर्षीय बिहारी साहू भी यहां सब्जी लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने एक दुकान पर खड़े होकर करेले छांटने शुरू किए, तभी करेले की ढेर से एक खतरनाक कोबरा सांप निकला और उनके बाएं हाथ की उंगली पर डंस गया। सांप आकार में छोटा था, जिससे उसे कोबरा का बच्चा बताया जा रहा है। उसके दंश से बिहारी साहू तेज दर्द से चीख पड़े और जमीन पर गिर गए। बाजार में मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और बिना देर किए उन्हें सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया। वहां समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से उनकी जान बच गई। यह घटना बारिश के मौसम में हुई, जब ऐसे जहरीले सांपों का खतरा बढ़ जाता है। इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बाक्स बाजार में अफरा-तफरी का माहौल सांप काटने की बात फैलते ही कुछ ही समय में बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जब कोबरा को देखा तो उनके होश उड़ गए। कई लोग तो सड़क पर लगी दुकान छोड़कर भागने लगे। इसके बाद सांप के बच्चे को पकड़ा गया और उसे वन विभाग की टीम को सौंपा गया। बरसात के मौसम में जमीन के अंदर बिलों और ठंडी जगहों से सांप निकलकर बाहर सुरक्षित या सूखी जगहों की तरफ रुख करते हैं। ऐसे में विशेष सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। बाजार में जमीन पर रखी सब्जियों, विशेषकर पत्ता गोभी, करेले के ढेर के आसपास हाथ डालने से पहले अच्छी तरह जांच लें। अंधेरे या कम रोशनी वाले स्थानों पर जाने से पहले टार्च का उपयोग अवश्य करें। घर के आसपास जलभराव, घास-फूस या झाड़ियों को साफ रखें ताकि सांपों को छिपने का ठिकाना न मिले। यदि किसी को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें और बिना देर किए मरीज को नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं।
Trending
- लगातार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, महमरा एनीकट से साढ़े 7 फीट ऊपर बह रहा पानी
- अमेरिकी विमानवाहक पोत ने वियतनाम में एक दुर्लभ पोर्ट कॉल किया – राष्ट्रवाणी
- करेले के ढेर में छिपा था कोबरा, हाथ बढ़ाते ही युवक को डसा, पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी – राष्ट्रवाणी
- लापरवाह सिस्टम! सड़क का अभाव, घायल युवक को खाट पर ढोकर एक किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण – राष्ट्रवाणी
- गलत उपयोगकर्ता नाम के कारण एक व्यक्ति को 18 महीने के लिए जेल भेज दिया गया, अदालत ने फैसला सुनाया – राष्ट्रवाणी
- श्रावण मास के शुभारंभ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी

