राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। वर्षों से लंबित महानदी जल बंटवारा विवाद में गुरुवार को नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में एक ऐतिहासिक पहल हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पहली बार आमने-सामने बैठ कर चर्चा की। बैठक में दोनों राज्यों ने कानूनी टकराव के बजाय आपसी संवाद, सहयोग और वैज्ञानिक आधार पर विवाद का स्थायी समाधान निकालने पर पूर्ण सहमति जताई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- राज्य सरकार इस चर्चा को पुराने विवाद की निरंतरता नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत के रूप में देखती है। महानदी केवल विवाद का विषय नहीं, बल्कि दोनों राज्यों की तरक्की का आधार है। हम ओडिशा की सिंचाई, पेयजल और हीराकुंड परियोजना की जरूरतों का पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों, आदिवासी अंचलों, सूखा प्रभावित क्षेत्रों और भविष्य की विकास जरूरतों को भी समान प्राथमिकता मिलनी चाहिए। दोनों राज्यों के हित एक-दूसरे के पूरक हैं। बैठक में दोनों राज्यों के बीच पानी के बेहतर उपयोग के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। दोनों ने कई सुझाव दिए, जैसे- सभी के सुझाव में दोनों ही राज्यों को फायदा मिल सकते है। छत्तीसगढ़ को जल संसाधनों पर स्पष्ट कानूनी अधिकार मिलेंगे, जिससे सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक परियोजनाओं के विस्तार का रास्ता साफ होगा। वहीं, ओडिशा को हीराकुंड जलाशय में जलस्तर बेहतर रहेगा, गैर-मानसून अवधि (सूखे के दिनों) में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और नदी का संतुलन सुरक्षित रहेगा। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा गरीब परिवारों के अपने घर का सपना
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी: 2,305 नए मोबाइल टावरों की मांग
- भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
- पुरातत्वविदों को अमेज़ॅन में सैकड़ों प्राचीन ग्लिफ़ मिले – राष्ट्रवाणी
- जर्मन अधिकारियों को प्राइड हमलावर के अतिवाद के बारे में पता था – राष्ट्रवाणी
- जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन – राष्ट्रवाणी
- बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई गति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता दिलीप महादु गावित एवं मोहम्मद बासिल को दी बधाई – राष्ट्रवाणी

