राष्ट्रवाणी: शिवा यादव, सुकमा. सूखे नशे की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 60 लाख रुपए से अधिक के मादक पदार्थ गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों कर्नाटक के बीदर के रहने वाले हैं. तस्करी के लिए दो स्वीफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया. आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट, कैश और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. एर्राबोर पुलिस को सूचना मिली कि मुखबिर से मिली कि ओडिशा से दो सफेद रंग की कारों में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है. इसके बाद एर्राबोर बाजार के पास एनएच-30 पर घेराबंद कर दो वाहनों को रोका गया. तलाशी के दौरान कारों की तलाशी ली गई, साथ ही युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने टाल मटोल करना शुरू कर दिया. पुलिस ने कुल 50 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया, जिसका वजन 68 किलोग्राम पाया गया. बाजार में इसकी कीमत 62,63,100 रुपए आंकी गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लेकर आई. गिरफ्तारी आरोपियों में कर्नाटक के बीदर जिला के सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़ नाम शामिल है. इनके खिलाफ धारा 20(b)(ii)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट और धारा 318(2), 340 बीएनएसएस दर्ज किया गया है. दो कारें, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और नगदी बरामद किया गया है. मामले में पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. आने वाले दिनों में पुलिस इस तस्करी से जुड़े मामलों और भी खुलासे कर सकते हैं. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

