राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में एक आरक्षक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक की पहचान कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है। वह पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ था और डीसीपी का गनमैन था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, आरक्षक कुलदीप मिश्रा द्वारा जहर सेवन किए जाने की जानकारी शुक्रवार रात मिली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आरक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों, साथ काम करने वाले कर्मचारियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
Trending
- युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण – राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
- बीच सड़क पर मनचले की धुनाई, भिलाई में पीछा कर रहे युवक को युवती ने चप्पल से पीटा, विदेो वायरल – राष्ट्रवाणी
- बसप लोहा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई : भाजपा नेता गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी अरेस्ट, पुलिस की जांच जारी – राष्ट्रवाणी
- कृषि और मत्स्य पालन के संगम से संवरेगी ग्रामीण आजीविका – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिवारों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता राशि, बंदर ने 5 माह के मासूम को पानी से भरे ड्रम में डाला, ‘राजा रानी सट्टा एप’ से जुड़े 11 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, दोहरे हत्याकांड मामले में 4 को आजीवन कारावास, बसप लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- गुरुचरण सिंह होरा फिर निर्विरोध चुने गए यूनियन क्लब के अध्यक्ष, आमसभा में भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा – राष्ट्रवाणी
- सेवा सेतु केंद्र बना बेटियों की शिक्षा का मजबूत सहारा – राष्ट्रवाणी
- 26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले, 14 अगस्त को भिलाई में होगा सम्मान समारोह – राष्ट्रवाणी

