राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कांकेर। संगम निवासी देवजीत सरकार को सांप के काटने के बाद उनका एक वीडियो क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद देवजीत ने उसी सांप को पकड़कर अपने गले में लटका लिया और स्वयं बाइक चलाते हुए अस्पताल की ओर रवाना हो गए। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया। वीडियो में युवक के गले में सांप दिखाई दे रहा है और वह बाइक चलाते हुए अस्पताल की ओर जाता नजर आ रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोग युवक के साहस और इस असामान्य घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, सांप को पकड़कर गले में लटकाना अथवा उसके साथ इस प्रकार बाइक चलाना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। सांप मृत हो अथवा जीवित, उससे दोबारा चोट लगने का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार सांप के काटने की स्थिति में सांप को पकड़ने या उसके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सुरक्षित तरीके से नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। फिलहाल देवजीत सरकार के इस वीडियो ने संगम सहित आसपास के क्षेत्र में खासा कौतूहल पैदा कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में सिविल हॉस्पिटल पखांजूर में पतासाजी की गई तो खबर लिखे जाने तक युवक के अस्पताल पहुंचने की खबर नहीं मिल पाई।
Trending
- कोयला खदानों, बिजली संयंत्रों, इस्पात संयंत्रों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ का पुनर्गठन – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू – बीआईडीयू की बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने सुरक्षा, कल्याण और करियर संबंधी मांगें उठाईं
- घाव हरा-भरा, पोर्टल पर ‘क्लोज’ का ठप्पा, छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद करने पर अफसरों को चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में घर में घुसे नकाबपोशों ने बच्ची के गले पर चाकू अड़ाकर शिक्षक के घर से डेढ़ लाख रुपये लूटे – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पागल कुत्ते के काटने के बाद झोलाछाप ने लगा दिए टांके, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बीपीटी की खाली 36 सीटों पर होगा दाखिला, स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू – राष्ट्रवाणी
- एनएलएमसी ने नीलामी से 35 आरआईएनएल प्लॉट वापस ले लिए, बोली लगाने की समय सीमा 1 नवंबर तक बढ़ा दी – भारतीय पीएसयू
- दिवाली से पहले शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, जारी सूची में 90 से अधिक कर्मचारियों का नाम शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी

