राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, धमतरी। मौत के बाद भी अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो जाए तो यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही मामला शनिवार को श्यामतराई गांव में सामने आया, जहां एक महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों और मृतिका के परिजनों के बीच जमकर विवाद हो गया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीणों ने श्मशान जाने वाले रास्ते पर बांस बल्लियों से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। घंटों तक हंगामा और तनाव की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार श्यामतराई निवासी गीता बाई साहू, उम्र 56 वर्ष का निधन हो गया था। बताया गया कि उनका परिवार पिछले लगभग 10 वर्षों से हिंदू धर्म की पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रहा था और रामपाल पंथ से जुड़ा हुआ था। परिवार जब मृतिका के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के मुक्तिधाम की ओर ले जाने लगा, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहले ही मुनादी कराई गई थी कि जो व्यक्ति हिंदू धर्म की परंपराओं को नहीं मानता अथवा ईसाई धर्म या रामपाल पंथ से जुड़ा है, उसे गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी जाएगी। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने श्मशान जाने वाले रास्ते को बांस-बल्लियों से घेरकर बंद कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ग्रामीण परमेश्वर साहू और बालक राम साहू ने बताया कि मृतिका का परिवार करीब 10 वर्षों से हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रहा था। बार-बार समझाइश देने के बावजूद परिवार अपनी मान्यताओं पर कायम रहा, जिसके कारण शव के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया।
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी

