राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: न्यायधानी में शनिवार को मौसम ने सावन का पूरा रंग दिखाया। सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए रहे और हल्की फुहारों का सिलसिला चलता रहा। कहीं रिमझिम तो कहीं आसपास क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। दोपहर में कुछ राहत रही, लेकिन शाम होते ही मेघ जमकर बरसे। बीते 24 घंटे में 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सुहाने मौसम ने शहरवासियों को खासा खुश कर दिया। दिनभर बदले मौसम के बीच अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में नरमी और बादलों की मौजूदगी ने वातावरण को खुशनुमा बनाए रखा। सप्ताहांत होने के कारण मौसम का असर लोगों की दिनचर्या पर भी नजर आया। परिवार सहित लोग कार लेकर शहर से आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर निकल पड़े। मौसम सुहाना होने से पिकनिक स्पाट और प्राकृतिक स्थलों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। इधर, मौसम विभाग ने नौ अगस्त को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है।] विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है, जबकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा की भी संभावना है। भारी वर्षा का प्रभाव मुख्यतः सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के जिलों में रहने का अनुमान है। वर्षा के साथ तापमान में भी गिरावट का असर महसूस हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से बादलों की मौजूदगी के कारण धूप का प्रभाव कमजोर रहा। दोपहर में कुछ समय मौसम खुला, लेकिन वातावरण में उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई। शाम की वर्षा के बाद मौसम और ठंडा हो गया। लोगों ने भी सुहाने मौसम को सावन के आनंद से जोड़ा। शनिवार का सुहाना मौसम शहरवासियों के लिए घूमने का बहाना बन गया। सुबह से बादल देखकर कई परिवारों ने घर में रहने के बजाय आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख किया। कारों में सवार परिवार प्राकृतिक स्थलों और हरियाली वाले क्षेत्रों में पहुंचे। बच्चों ने भी मौसम का खूब आनंद लिया। लंबे समय बाद बिना तेज धूप के मिले सप्ताहांत ने लोगों को राहत दी। रविवार की छुट्टी को लेकर भी घूमने की तैयारियां दिखीं। बादलों के पीछे सक्रिय हैं दो मौसमी संकेत मौसम में बदलाव के पीछे दो प्रमुख मौसमी संकेत सक्रिय हैं। मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में बनी हुई है, वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र विकसित हुआ है। दोनों प्रणालियों के प्रभाव से नमी युक्त हवाओं का प्रवाह बना हुआ है। यही कारण है कि एक ही समय शहर के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की तीव्रता अलग रही। कहीं फुहारें पड़ीं तो कहीं तेज बौछारें देखने मिलीं।
Trending
- कोल इंडिया का दूसरी तिमाही का मुनाफा 53% बढ़कर ₹6,516 करोड़ हो गया; ₹10.25 लाभांश की घोषणा – भारतीय पीएसयू
- चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र… – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: सारनाथ, गोंदिया- बरौनी, साउथ बिहार का चार नंवबर से प्लेटफार्म बदला, दिवाली व छठ पर रायपुर रेलमंडल के विशेष कदम – राष्ट्रवाणी
- ‘सात फेरों के वादों का क्या हुआ?’ किसान आत्महत्या पर भड़के शिवसेना MLA, दिया बेतुका बयान – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं शकरकंद की रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- करवाचौथ पर पत्नी ने मांगा 5 लाख का हार, पति ने दे भी दिया, अब टैक्स कौन भरेगा, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- ग्रेटर नोएडा PNB फ्रॉड जैसा आपके साथ हो जाए तो क्या करें? वसूली का है पूरा सिस्टम – राष्ट्रवाणी

