राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. करीब सुबह 9:50 बजे वह जशपुर से रायपुर लौटेंगे. करीब सुबह 11:15 बजे रायपुर हेलीपेड पहुंचने के बाद वह सीधे इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां आयोजित तिरंगा में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वह दोपहर लगभग एक बजे सुभाष स्टेडियम से निकलकर मुख्यमंत्री निवास जाएंगे. रायपुर. राजधानी में आज भाजपा की तिरंगा यात्रा निकलेगी. यात्रा सुबह 11 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत भाजपा के बड़े नेता यात्रा में शामिल होंगे. सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे. रायपुर. राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस आज भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के मुताबिक, रायपुर में बीते 7 दिनों में 6 हत्याएं हुई हैं. इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे अंबेडकर चौक के पास प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन करेंगे. रायपुर. संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से निर्मल पांडेय स्मृति न्यास एवं लिब्रा वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त बैनर तले ‘7वें निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल-2026’ का आयोजन 10 एवं 11 अगस्त को विमतारा ऑडिटोरियम, शांतिनगर में किया जा रहा है. ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला के विशेष सहयोग से आयोजित इस फेस्टिवल में मुंबई से अभिनेता रोहिताश्व गौड़, राजेन्द्र गुप्ता, रजित कपूर, प्रोडेक्शन डिजाइनर जयंत देशमुख, अभिनेता संजय बत्रा, आशित चटर्जी और महेंद्र सिंह रघुवंशी, संगीत निर्देशक आमोद कृष्ण भट्ट, छत्तीसगढ़ के निर्देशक सतीश जैन, मनोज वर्मा, पद्मश्री अनुज शर्मा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, पुष्पेंद्र सिंह विशेष रूप से सम्मिलित होंगे. सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि एवं फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन. एआईएए शिमला द्वारा फेस्टिवल ऑफ आर्ट के अंतर्गत शास्त्रीय नृत्य की विशेष प्रस्तुति. रोहिताश्व गौड़ और रेखा गौड़ द्वारा सुदर्शन गौड़ और निर्मल के साथ जीवन के अनुभव. सुबह 11:30 बजे लघु फिल्मों एवं स्टूडेंट्स फिल्म्स का प्रदर्शन. दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक विश्राम एवं भोजन. दोपहर 2:30 बजे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘भुलन द मेज’ का विशेष प्रदर्शन. शाम 4:30 बजे भुलन के निर्देशक मनोज वर्मा की बातचीत राजेंद्र गुप्ता और जयंत देशमुख के साथ. स्पेशल स्क्रीनिंग ‘बिरहा’- रजित कपूर के संवाद. रायपुर. बोरियाखुर्द कॉलोनीवासियों में रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से भेजी गई नोटिस को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कॉलोनीवासी सोमवार, 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे आरडीए कार्यालय का घेराव करेंगे. इस संबंध में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवास समिति, बोरियाखुर्द के बैनर तले कॉलोनीवासियों की बैठक हुई. बैठक में आरडीए की नोटिस सहित कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई. रहवासियों ने मांग की कि उन्हें बकाया राशि पर 100 फीसदी ब्याज में छूट दी जाए. साथ ही पात्र हितग्राहियों को सब्सिडी का लाभ देने और कॉलोनी की जर्जर हो चुकी इमारतों की मरम्मत कराने की मांग भी उठाई गई. बैठक में बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया कि इन मांगों को लेकर बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी सोमवार को आरडीए कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे. बैठक में डॉ. नेहाल खान, शेख सकील, अर्चना शर्मा, प्रकाश सोनी, सोनू खान, पुष्पा बुनकर, हीरा देवांगन, उमेश द्विवेदी और जगमोहन निषाद सहित अन्य कॉलोनीवासी मौजूद रहे. रायपुर. छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के नियम होटल के आकार, प्रतिष्ठा या संचालक की पहुंच देखकर तय नहीं हो सकते. छोटे होटलो में जांच करना आसान दिखाई देता है, लेकिन प्रभावशाली होटल संचालकों तक खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच टीम क्यों नहीं पहुंचती है. क्या बड़े और रसूखदार होटल जांच के दायरे से बाहर हैं? खाद्य सुरक्षा विभाग को इस पर स्पष्ट स्थिति बतानी चाहिए. उन्होंने रायपुर के बड़े होटलों के लिए विशेष जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन पर कार्रवाई करने की मांग की.
Trending
- CG बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज : 18 को टेबल-टॉप व 20 को होगी मॉक ड्रिल
- Siraj के छक्कों ने मचाया तहलका, भारत ने श्रीलंका XI को रौंदा!
- भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की औचक कार्रवाई, मैनेजर और महिला दलाल समेत नौ गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर-चांपा जिले के मातृ-शिशु मृत्यु दर पर कलेक्टर नाराज, स्वास्थ्य अमले को दिए संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर – राष्ट्रवाणी
- एडवांस के अभाव में अटकी प्रीपेड बिजली कनेक्शन योजना, तीन जिलों पर है 100 करोड़ से अधिक का बकाया – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी – राष्ट्रवाणी
- सावन में बढ़ी चांदी के नाग-नागिन की चमक, शिव श्रृंगार पहली पसंद, नागपंचमी पर कालसर्प दोष निवारण अनुष्ठान – राष्ट्रवाणी
- विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में नर्मदा जल लेकर निकले कांवड़िए, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी तक की करेंगे पदयात्रा… – राष्ट्रवाणी

