राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बीमा एजेंट को धक्का देकर गिरा दिया और उसके पास रखा मोबाइल, पर्स व घर की चाबी लेकर फरार हो गए। घटना में सड़क पर गिरने से बीमा एजेंट की कमर में चोट आई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने परिचितों को देने के बाद पुलिस से शिकायत की है। विनोबा नगर में पाठक किराना के पीछे रहने वाले रोहित अग्रवाल (48) बीमा एजेंट हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 3.10 बजे वह अपने घर से काम के सिलसिले में तिफरा जाने के लिए निकले थे। वह इंडस्ट्रियल एरिया रोड से होते हुए तिफरा की ओर जा रहे थे। करीब 3.30 बजे वह तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाया। दोनों युवकों ने अचानक उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से रोहित सड़क पर गिर गए। इससे उनकी कमर में चोट आई। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास रखा सामान झपट लिया। बदमाश रोहित के घर की चाबी, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से रोहित कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी आशीष अग्रवाल और करन अग्रवाल को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके।
Trending
- CG बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज : 18 को टेबल-टॉप व 20 को होगी मॉक ड्रिल
- Siraj के छक्कों ने मचाया तहलका, भारत ने श्रीलंका XI को रौंदा!
- भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की औचक कार्रवाई, मैनेजर और महिला दलाल समेत नौ गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर-चांपा जिले के मातृ-शिशु मृत्यु दर पर कलेक्टर नाराज, स्वास्थ्य अमले को दिए संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर – राष्ट्रवाणी
- एडवांस के अभाव में अटकी प्रीपेड बिजली कनेक्शन योजना, तीन जिलों पर है 100 करोड़ से अधिक का बकाया – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी – राष्ट्रवाणी
- सावन में बढ़ी चांदी के नाग-नागिन की चमक, शिव श्रृंगार पहली पसंद, नागपंचमी पर कालसर्प दोष निवारण अनुष्ठान – राष्ट्रवाणी
- विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में नर्मदा जल लेकर निकले कांवड़िए, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी तक की करेंगे पदयात्रा… – राष्ट्रवाणी

