राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, मालखरौदा : ग्राम छोटे सीपत निवासी बुंदेश्वर सोनी ने मालखरौदा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर प्रशिक्षु एसआई जयराम साहू सहित कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। शिकायतकर्ता ने कथित रूप से जमानत के नाम पर 45 हजार रुपये मांगने और 40 हजार रुपये नकद लिए जाने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। उसने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक 16 जुलाई की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच शराब को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशिक्षु एसआई जयराम साहू, आरक्षक हरीश कुमार चन्द्रा सहित अन्य लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि वहां उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटा गया और सिर को दीवार की ओर पटका गया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची घर की महिलाओं के साथ भी कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। बुंदेश्वर ने शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि मारपीट के दौरान प्रशिक्षु एसआई ने उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसका आरोप है कि अगले दिन 17 जुलाई को जब उसके गांव के वरिष्ठ लोग मामले की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे, तब भी उसके साथ सार्वजनिक रूप से जातिसूचक टिप्पणी की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे बाद में मुचलके पर जमानत दी गई। आरोप है कि जमानतदार के माध्यम से उसे छोड़ने के लिए 45 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत में कहा गया है कि भय के कारण उसने 40 हजार रुपये नकद प्रशिक्षु एसआई जयराम साहू, आरक्षक हरीश कुमार चंद्रा और यादराम चन्द्रा को दिए। शिकायत के अनुसार, घटना के बाद बुंदेश्वर की तबीयत बिगड़ने लगी और चक्कर आने पर साथी प्रकाश कुंवर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा लेकर गया। पीड़ित ने कहा है कि घटना के बाद से वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है तथा उसे अपनी जान का भय बना हुआ है। आबकारी एक्ट में झूठा मामला दर्ज करने का आरोप बुंदेश्वर ने यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत झूठा प्रकरण दर्ज किया गया। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी

