राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन विस्तार की प्रस्तावित डिजाइन और अन्य महत्वपूर्ण विवरण सामने आ गए हैं। नए टर्मिनल भवन को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। लगभग 22 हजार वर्गफीट क्षेत्र में प्रस्तावित इस विस्तार में करीब 16 हजार वर्गफीट का वातानुकूलित भवन होगा। वहीं यात्रियों को बारिश और धूप से बचाने के लिए करीब छह हजार वर्गफीट का कवर्ड पोर्च बनाया जाएगा। चेक इन लाबी का एरिया 4,800 वर्ग फीट होगा। एंट्रेंस और चेक इन लाबी दोनों ही जगह टायलेट सेट भी होगा। चेक इन लाबी में एक छोटी टी काफी शाप भी होगी। तीन सिक्युरिटी काउंटर एक्सरे मशीन वाले होंगे। सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद यात्री लगभग छह हजार वर्गफीट की बोर्डिंग लाबी में पहुंचेंगे। यहां यात्रियों के लिए तीन दुकानों वाला छोटा फूड कोर्ट प्रस्तावित है। इसके अलावा टायलेट, बेबी केयर रूम और स्मोकिंग एरिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बाक्स- वीआइपी लाउंज भी होगा नए टर्मिनल भवन में करीब 900 वर्गफीट का वीआइपी लाउंज भी बनाया जाएगा। इसके साथ कैंटीन और टायलेट की सुविधा रहेगी। इस तरह टर्मिनल विस्तार में यात्रियों की सामान्य जरूरतों के साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी शामिल करने का प्रयास किया गया है। हालांकि, प्रस्तावित टर्मिनल की सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण कमी भी सामने आई है। यात्रियों के सामान की आवाजाही के लिए कन्वेयर बेल्ट की जगह तो निर्धारित की गई है, लेकिन वर्तमान स्वीकृत कार्यों में इसकी स्थापना शामिल नहीं है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि यह विशेषज्ञ द्वारा किया जाने वाला विद्युतीकृत कार्य होगा अतः इसके लिए पृथक से टेंडर किए जाने की योजना है। इसके लिए अलग से बजट भी मंजूर होना है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस पर आपत्ति जताते हुए कन्वेयर बेल्ट को भी टर्मिनल विस्तार के साथ ही स्थापित करने की मांग की है। महाधरना जारी, आंदोलन में जुट रहे लोग हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना रविवार को भी जारी रहा। धरने में रवि बनर्जी, परसराम कैवर्त, बद्री यादव, अनिल गुलहरे, ऋषिराज गौतम, शिरीष कश्यप, संतोष पीपलवा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, समीर अहमद बबला, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, रोहित तिवारी, गोपी राव, पंकज सिंह, मनोज तिवारी, महेश दुबे, टाटा , अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे। समिति ने एयरपोर्ट की सुविधाओं में लगातार सुधार और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।
Trending
- CG बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज : 18 को टेबल-टॉप व 20 को होगी मॉक ड्रिल
- Siraj के छक्कों ने मचाया तहलका, भारत ने श्रीलंका XI को रौंदा!
- भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की औचक कार्रवाई, मैनेजर और महिला दलाल समेत नौ गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर-चांपा जिले के मातृ-शिशु मृत्यु दर पर कलेक्टर नाराज, स्वास्थ्य अमले को दिए संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर – राष्ट्रवाणी
- एडवांस के अभाव में अटकी प्रीपेड बिजली कनेक्शन योजना, तीन जिलों पर है 100 करोड़ से अधिक का बकाया – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी – राष्ट्रवाणी
- सावन में बढ़ी चांदी के नाग-नागिन की चमक, शिव श्रृंगार पहली पसंद, नागपंचमी पर कालसर्प दोष निवारण अनुष्ठान – राष्ट्रवाणी
- विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में नर्मदा जल लेकर निकले कांवड़िए, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी तक की करेंगे पदयात्रा… – राष्ट्रवाणी

