राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के भखारा स्थित शासकीय आईटीआई परिसर में विकसित किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ अब धीरे-धीरे अपने खूबसूरत स्वरूप में नजर आने लगा है। इस उद्यान में लगाए गए औषधीय, फलदार और छायादार पौधे अब बढ़ने लगे हैं, जिससे पूरे परिसर में हरियाली दिखाई देने लगी है। कभी खाली नजर आने वाला आईटीआई परिसर अब व्यवस्थित पौधरोपण और हरियाली के चलते आकर्षण का केंद्र बन रहा है। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से विकसित किए गए इस उद्यान में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। पौधों के विकसित होने के साथ ही आने वाले समय में यह स्थान विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के लिए प्रकृति के करीब समय बिताने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उपयोगी स्थल बन सकता है। बताया गया है कि करीब 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ का लोकार्पण अप्रैल माह में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने किया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाइवलीहुड भखारा-भठेली केंद्र का उद्घाटन भी किया गया और युवाओं को प्रशिक्षण किट प्रदान की गई। इस पहल के जरिए एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसरों को भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending
- अंबिकापुर में मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही – राष्ट्रवाणी
- बस्तर में 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा : डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, वहां अब लहराएगा तिरंगा – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक: कहा- रिटायरमेंट से पहले प्रकरणों का करें निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – राष्ट्रवाणी
- मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल: कहीं झमाझम तो कहीं बारिश का इंतजार – राष्ट्रवाणी
- देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, महतारी वंदन की राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां – राष्ट्रवाणी
- जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83 प्रतिशत घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत – राष्ट्रवाणी

