राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अकलतरा: ग्राम पोड़ी दल्हा में सोमवार शाम इंस्टाग्राम आईडी देखने की बात को लेकर दो नाबालिग दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग के गले में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घायल को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। यहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग एक-दूसरे के दोस्त हैं और कोटमी सोनार क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद एक नाबालिग अपने घर पहुंचा। उसने स्कूल की ड्रेस बदली और कथित तौर पर घर में इस्तेमाल होने वाला चाकू लेकर दूसरे नाबालिग के पास पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद उसने अचानक उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए घायल नाबालिग ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमलावर नाबालिग से उसे बचाया। इसके बाद घायल को तत्काल गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। आईडी देखने की बात से नाराजगी की चर्चा घटना के पीछे मोबाइल और इंस्टाग्राम आईडी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर नाबालिग की मोबाइल आईडी पीड़ित ने कथित तौर पर छिपकर देख ली थी। इसके बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने की बात से नाराजगी पैदा हुई और विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। चाकू के वार से घायल नाबालिग के गले में गहरी चोट आई है। राहत की बात यह है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गले की महत्वपूर्ण नस सुरक्षित है। अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावर नाबालिग अभी स्कूल में पढ़ता है, जबकि घायल नाबालिग ने स्कूल छोड़ दिया है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चूंकि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए उनके संबंध में पहचान उजागर नहीं की जा रही है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चाकूबाजी की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद किस बात से शुरू हुआ।
Trending
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
- जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- Rashmika Mandana के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! पर्दे पर ‘संगीत की रानी’ का रोल निभाते नजर आएंगी एक्ट्रेस – राष्ट्रवाणी
- Kamal Haasan और रति अग्निहोत्री में हुई थी अनबन, सेट पर रहते थे खफा-खफा; फिर भी शूट की पूरी फिल्म – राष्ट्रवाणी

