राष्ट्रवाणी: न्यूज, सूरजपुर : नगर में चर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद थमे कबाड़ के अवैध कारोबार के एक बार फिर सक्रिय होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मानपुर स्थित कबाड़ी संजय साहू के धर्मकांटा परिसर में दबिश देकर ट्रक में लोड करीब 13 टन कबाड़ को चोरी का होने के संदेह में जब्त किया है। मौके पर कबाड़ से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने कबाड़ी संजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की सख्ती से जिले में कबाड़ के अवैध कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगा था। पिछले कुछ दिनों से नगर में एक चर्चित कबाड़ी द्वारा दोबारा कबाड़ का कारोबार शुरू किए जाने की चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मानपुर स्थित संजय साहू के धर्मकांटा परिसर में चोरी का कबाड़ एक ट्रक में लोड किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और धर्मकांटा परिसर में दबिश दी। पुलिस ने वहां कबाड़ से लोड हो रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीएच 8913 को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान कबाड़ी संजय साहू कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने चोरी का होने के संदेह पर ट्रक में लोड करीब 13 टन कबाड़ जब्त कर लिया। जब्त कबाड़ की कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने बाजारपारा सूरजपुर निवासी 48 वर्षीय संजय साहू को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 35(1-4) बीएनएसएस तथा धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब जब्त कबाड़ के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय अन्य लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी

