राष्ट्रवाणी: अभनपुर। नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर परिवार का विवाद अब नया मोड़ ले लिया है। सोनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. प्रज्ज्वल सोनी ने अभनपुर पुलिस पर उनके घर और अस्पताल में पहुंचकर परेशान करने, निजता भंग करने और बिना सर्च वारंट घर की तलाशी लेने का गंभीर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। वहीं पुलिस इसे न्यायालय के आदेश के पालन में बच्चे की कस्टडी उसकी मां को दिलाने की कार्रवाई करार दे रही है। दरअसल, अभनपुर के प्रतिष्ठित डॉ. प्रज्ज्वल सोनी और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर के बीच पिछले कुछ वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है. मामला उनके नाबालिग बच्चे की कस्टडी से जुड़ा हुआ है, डॉक्टर प्रज्ज्वल सोनी के मुताबिक, न्यायालय ने बच्चे की कस्टडी उसकी मां को सौंपने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि आदेश का पालन करते हुए कई बार न्यायालय में उपस्थित होकर बच्चे को कोर्ट में सौंपा, लेकिन बच्चा अपने पिता से अलग नहीं रहना चाहता। ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी लगातार पुलिस को लेकर उनके घर और अस्पताल पहुंचती हैं। डॉ. सोनी का आरोप है कि बीते दिनों वे और उनके पिता इसी मामले में न्यायालय में पेश होने गए थे, इसी दौरान अभनपुर पुलिस के एक दल ने उनकी गैर मौजूदगी में बिना उनके अनुमति के घर में प्रवेश कर तलाशी ली। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो अस्पताल के स्टाफ द्वारा बनाए जाने की बात भी सामने आई है। इस पूरे मामले में पुलिस का अपना पक्ष है। रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के मुताबिक, न्यायालय ने बच्चे की कस्टडी उसकी मां को दिलाने के संबंध में पुलिस को आदेश दिया है, पुलिस इसी तारतम्य में न्यायालयीन आदेश के पालन में कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब पुलिस की कार्रवाई और डॉक्टर के आरोपों के कारण चर्चा में है। एक तरफ डॉक्टर पुलिस पर प्रताड़ना और निजता भंग करने का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस न्यायालय के आदेश के पालन की बात कह रही है।
Trending
- चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र… – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: सारनाथ, गोंदिया- बरौनी, साउथ बिहार का चार नंवबर से प्लेटफार्म बदला, दिवाली व छठ पर रायपुर रेलमंडल के विशेष कदम – राष्ट्रवाणी
- ‘सात फेरों के वादों का क्या हुआ?’ किसान आत्महत्या पर भड़के शिवसेना MLA, दिया बेतुका बयान – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं शकरकंद की रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- करवाचौथ पर पत्नी ने मांगा 5 लाख का हार, पति ने दे भी दिया, अब टैक्स कौन भरेगा, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- ग्रेटर नोएडा PNB फ्रॉड जैसा आपके साथ हो जाए तो क्या करें? वसूली का है पूरा सिस्टम – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान में 7 महीनों से तड़प रहे 6 भारतीय, बिना किसी गुनाह के कैसे बने जहाज के कैदी? – राष्ट्रवाणी

