राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, दुर्ग : सावन माह में झारखंड के वैद्यनाथ धाम में गंगाजल चढ़ाने के लिए दुर्ग से बाबा धाम यात्रा पर निकले गया नगर वार्ड क्रमांक 4 निवासी 31 वर्षीय मणी चंद्राकर की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मणी चंद्राकर रविवार को करीब 35 कांवड़ियों की टोली के साथ दुर्ग से बाबा धाम के लिए रवाना हुए थे। गोंडपारा निवासी अमित पटेल के नेतृत्व में निकली टोली एक हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर बिहार के सुल्तानगंज पहुंची। वहां गंगा स्नान के बाद 10 अगस्त की शाम सभी कांवड़ लेकर पैदल देवघर के लिए रवाना हुए। 11 अगस्त को सुल्तानगंज से करीब 27 किलोमीटर दूर मनिया मोड़ के पास पैदल यात्रा के दौरान मणी के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। तबीयत बिगड़ने पर साथी कांवड़ियों ने उन्हें रास्ते में स्थित कैंप में रुकवाया और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरी कांवड़िया टोली ने यात्रा स्थगित कर दुर्ग लौटने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया । मणी का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से दुर्ग लाया जा रहा है। गुरुवार सुबह हरनाबांधा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिवनाथ बोलबम कांवरिया समिति के संयोजक एवं निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित समिति सदस्यों ने मणी चंद्राकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्वजनों के प्रति संवेदना जताई।
Trending
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार पर भूपेश बघेल का वार: कहा- हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया तक फैलाया, वह आज खत्म कर दिया गया – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी – राष्ट्रवाणी
- विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल – राष्ट्रवाणी
- बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के 31 वर्षीय कांवड़िए की मौत: सुल्तानगंज से देवघर जाते समय बिगड़ी तबीयत – राष्ट्रवाणी
- 54 एकड़ सार्वजनिक भूमि को उद्योग विभाग को सौंपने का विरोध, आवंटन रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी

