राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मा माने जाने वाले प्रथम पर्व हरेली तिहार का प्रदेशभर में उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। वहीं उनके रायपुर स्थित निवास पर भी पारंपरिक तरीके से हरेली तिहार मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के त्योहार परंपरागत हजारों सालों से चली आ रही हैं। हमारी सरकार के समय में इसे बढ़ावा देने का काम किया गया और छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया में फैलाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जो सम्मान हमने हासिल किया था और जिस ऊंचाई को हमारे शासनकाल में हमने छुआ था, वह आज खत्म कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में महतारी की फोटो नहीं लगाई जा रही है। साथ ही कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर भी सरकार की ओर से कोई बधाई नहीं दी गई। हरेली तिहार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हरेली का त्योहार हमारे छत्तीसगढ़ का पहला तिहार है। सभी लोग और किसान मिलकर इसे मनाते हैं। इस दिन औजारों की पूजा होती है और पशुधन की पूजा की जाती है। यह तिहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है। सदन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह को किसने रोका है? गृहमंत्री को सदन में आने से कोई रोक सकता है? सवाल इस बात का है कि हजारों बच्चों पर गोली चलाई गई, AK-47 चलाई गई, आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया। यह किसका आदेश था? राहुल गांधी यही सवाल पूछ रहे हैं। अगर यह आदेश गृहमंत्री का है, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। भूपेश बघेल ने आजकल सोशल मीडिया में बच्चों के प्रधानमंत्री को लेकर किये जा रहे पोस्ट को लेकर कहा कि जो हम लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया है। बड़ी मुश्किल से यह छवि बनाई थी “56 इंच का सीना।” बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित आवास पर भी हरेली तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पकक महिला अध्यक्ष संगीता सिन्हा, विधायक संदीप साहू, रामकुमार यादव, कुंवर सिंह निशाद, चातुरी नंद, हर्षिता बघेल और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Trending
- दुर्ग में बेची जा रहा थी नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, पुलिस ने 18 हजार नग की बनाई जब्ती – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में हादसा, दरवाजा खोलने के दौरान लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, महिला की मौत – राष्ट्रवाणी
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा… – राष्ट्रवाणी
- कग अककिदेनत News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल – राष्ट्रवाणी
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज ने हैप्पी स्कूल में किया स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार पर भूपेश बघेल का वार: कहा- हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया तक फैलाया, वह आज खत्म कर दिया गया – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी

