राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने यात्रियों को एक और सौगात दी है। बाइक रेंटल सेवा प्रारंभ की है। इस नई सुविधा से यात्री बाइक किराए पर लेकर शहर में, जो भी काम है, उसे पूरा कर सकते हैं। उन्हें अब आटो का इंतजार करना पड़ेगा और अतिरिक्त खर्च करने की समस्या रहेगी। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के समीप उपलब्ध इस सुविधा का बुधवार को विधिवत शुभारंभ प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा है, जिसे यात्रियों को स्टेशन से शहर के विभिन्न स्थानों तक आने-जाने के लिए सुविधाजनक, किफायती और त्वरित स्थानीय परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। बाइक रेंटल सेवा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें बिलासपुर में कम दूरी के लिए त्वरित आवागमन की आवश्यकता होती है। इसके माध्यम से यात्री टैक्सी या आटो के लिए इंतजार किए बिना अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकेंगे। इससे न केवल यात्रा में लगने वाले समय की बचत होगी, बल्कि स्थानीय आवागमन पर होने वाला खर्च भी कम किया जा सकेगा। यह सुविधा पर्यटकों, छात्रों, व्यवसायिक यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। स्टेशन से शहर के प्रमुख स्थानों तक आसानी से पहुंचने के साथ-साथ यात्री अपने समय के अनुसार शहर का भ्रमण भी कर सकेंगे। बाइक रेंटल सेवा 24 घंटे एवं सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। स्वीकृत दरों के अनुसार बाइक किराए पर लेने के लिए 4 घंटे तक 100 रुपये, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपये, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपये और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपये देने होंगे। इन दरों में जीएसटी शामिल है। इसी तरह बाइक लेने वाले यात्री को संबंधित वाहन के माडल के अनुसार एक हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। यह राशि सेवा लेने से पहले उपयोगकर्ता को जमा करनी होगी। इसके अलावा बाइक में केवल इतना ही ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वाहन निकटतम खुले फ्यूल सेंटर तक पहुंच सके। बाइक रेंटल सेवा के साथ ही यहां फोटोकापी और स्टेशनरी की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों को अब किसी दस्तावेज की फोटोकापी कराने या जरूरी स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी। स्टेशन परिसर में ही उन्हें यह सुविधा आसानी से मिल सकेगी। रेलवे स्टेशन पर कई बार यात्रियों को यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की फोटोकापी, पेन, पेपर या अन्य स्टेशनरी सामान की अचानक जरूरत पड़ती है। ऐसे में स्टेशन परिसर में ही यह सुविधा मिलने से यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Trending
- डीएफएस सचिव संजय लोहिया ने मुंबई में भारतीय पीएसयू नाबार्ड अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बरोरा और ब्लॉक- II क्षेत्रों में खनन और प्रेषण कार्यों की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- प्रधानमंत्री Kisan Yojana: सितंबर नहीं, अक्टूबर में खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? सिर्फ इन किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार – राष्ट्रवाणी
- चीन की छाती पर गरजेगी ‘मेड इन इंडिया’ तोप: TATA बनाएगा ₹20000 करोड़ का ‘जोरावर’ टैंक; बॉर्डर पर ड्रैगन-पाक की खैर नहीं! – राष्ट्रवाणी
- India EU FTA लागू होने से सिर्फ 1 कदम दूर! 180 अरब यूरो का बिजनेस और 8 लाख नौकरियों का सीधा लाभ – राष्ट्रवाणी
- ₹75000000000000 से ज्यादा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का ‘फॉरेक्स’ खजाना; क्या मायने रखता ये ऐतिहासिक आंकड़ा? – राष्ट्रवाणी
- BRICS में चीन का बजता है डंका, क्या वही है इकोनॉमी का ‘सिकंदर’? जानिए भारत किस नंबर पर – राष्ट्रवाणी
- ये खबर सुन चिढ़ जाएंगे ट्रंप! सॉलिड ट्रेड सेटलमेंट प्लान की तैयारी में भारत-रूस, डी-डॉलराइजेशन की दिशा में बड़ा कदम – राष्ट्रवाणी

