राष्ट्रवाणी: प्रधानमंत्री Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी …और पढ़ें बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (प्रधानमंत्री Kisan Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सालाना ₹6,000 ट्रांसफर किए जाते हैं, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में मिलते हैं। बता दें कि पिछली किस्त जून में जारी हुई थी, उसके बाद अब देशभर के किसान बेसब्री से 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Yojana 24th Instalment) का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 24वीं किस्त के ₹2,000 उनके खाते में कब ट्रांसफर किया जाएगा। पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के ट्रेंड को देखें, तो पूरी संभावना है कि सरकार अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत यानी दीवाली के आसपास 24 वीं किस्त का पैसा जारी कर सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में आ जाए, तो आपको सरकार द्वारा तय किए गए 3 सबसे जरूरी काम पूरे करने होंगे। 1. सरकार ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए योजना में e-Kyc अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसे आप पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से करा सकते हैं। 2. आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और यह खाता NPCI के लिए सक्रिया होना चाहिए। पैसा सीधे आधार बेस पेमेंट सिस्टम से भेजा जाता है। 3. राज्य सरकारों द्वारा किसानों के भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। आपके नाम पर खेती की जमीन होना अनिवार्य है और पोर्टल पर ‘Land Seeding’ का स्टेटस ‘Yes’ (हां) होना चाहिए। हालांकि 24वीं किस्त के पैसे को लेकर अभी तक कृषि मंत्रालय या सरकार की तरफ से किसी पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। आमतौर पर सरकार योजना के पैसे भेजने से एक सप्ताह या फिर 10 दिन पहले तारीख की घोषणा करती है। इसकी कड़ी में अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान की आगामी किस्त सितंबर में ना आए।
Trending
- डीएफएस सचिव संजय लोहिया ने मुंबई में भारतीय पीएसयू नाबार्ड अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बरोरा और ब्लॉक- II क्षेत्रों में खनन और प्रेषण कार्यों की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- प्रधानमंत्री Kisan Yojana: सितंबर नहीं, अक्टूबर में खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? सिर्फ इन किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार – राष्ट्रवाणी
- चीन की छाती पर गरजेगी ‘मेड इन इंडिया’ तोप: TATA बनाएगा ₹20000 करोड़ का ‘जोरावर’ टैंक; बॉर्डर पर ड्रैगन-पाक की खैर नहीं! – राष्ट्रवाणी
- India EU FTA लागू होने से सिर्फ 1 कदम दूर! 180 अरब यूरो का बिजनेस और 8 लाख नौकरियों का सीधा लाभ – राष्ट्रवाणी
- ₹75000000000000 से ज्यादा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का ‘फॉरेक्स’ खजाना; क्या मायने रखता ये ऐतिहासिक आंकड़ा? – राष्ट्रवाणी
- BRICS में चीन का बजता है डंका, क्या वही है इकोनॉमी का ‘सिकंदर’? जानिए भारत किस नंबर पर – राष्ट्रवाणी
- ये खबर सुन चिढ़ जाएंगे ट्रंप! सॉलिड ट्रेड सेटलमेंट प्लान की तैयारी में भारत-रूस, डी-डॉलराइजेशन की दिशा में बड़ा कदम – राष्ट्रवाणी

