राष्ट्रवाणी: बीएसएनएल ने नए ग्राहकों के लिए ‘फ्रीडम 2.0’ ऑफर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत मात्र ₹1 से होती है। इसमें …और पढ़ें BSNL का ₹1 वाला ऑफर: फ्री SIM के साथ डेली हाई-स्पीड 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर में BSNL Freedom 2.0 ऑफर अनाउंस किया है। इस ऑफर की शुरुआत सिर्फ ₹1 से होती है।
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को फ्री SIM के साथ डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। हालांकि BSNL का ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं… BSNL द्वारा शेयर किए गए ऑफर पोस्ट के मुताबिक ₹1 से शुरू होने वाले इस Freedom 2.0 ऑफर में आपको सबसे पहले तो Free SIM दिया जाएगा।
साथ ही डेली 1GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलने वाली है। इस ऑफर की वैलिडिटी 24 दिन की रहेगी।
इसका मतलब है कि ग्राहक 24 दिनों तक डेली मिलने वाले डेटा और SMS का यूज कर सकते हैं, जबकि वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड रहेगी। बीएसएनएल ने पोस्ट में ये भी बताया है कि BSNL Freedom 2.0 ऑफर 12 अक्टूबर 2026 तक वैलिड है। इसका मतलब है कि जो ग्राहक इस प्रमोशनल ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं, उन्हें तय तारीख से पहले ऑफर की उपलब्धता और लागू शर्तों की डिटेल्स BSNL से जांचनी होगी।
BSNL का ये ऑफर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो नया SIM लेना चाहते हैं और कम कीमत में मोबाइल कनेक्टिविटी चाहते हैं।

