राष्ट्रवाणी: Today Live Breaking News and Updates 26 September 2026 DGP CV आनंद ने कोठागुडेम के SI वेंकन्ना की मौत पर गहरा दुख जताया, जो विसर्जन ड्यूटी के लिए हैदराबाद आए थे। उन्होंने पटनचेरु (साइबराबाद) में छह लोगों की मौत को बेहद दुखद बताया, जबकि खैरताबाद में एक व्यक्ति की मौत हुई और निर्मल में एक अन्य व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
घायल हुए 26 लोगों में से 17 लोग मलकाजगिरी कमिश्नरेट इलाके से थे। कुछ मौतों की वजह DJ का तेज़ शोर भी रहा। रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
यहां प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश (CG Heavy Rain Alert) हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान (Cyclone Arnab Storm) अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं।
जिसकी वजह से प्रदेशभर में गुरुवार से बारिश का दौर जारी है और आज शनिवार को भी पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद (CG Schools Closed Today) करने का ऐलान कर दिया है।
कटनी-
जिला अस्पताल की बिल्डिंग से महिला ने लगाई छलांग
गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज
बिल्डिंग से कूदने का लाइव वीडियो आया
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई बलौदाबाजार-
भाटापारा से बिलासपुर मार्ग पूरी तरह बंद
सेमरिया नाला पुल के ऊपर से बह रहा पानी
करीब 12 फिट ऊपर बह रहा पानी
30 से 40 गांव प्रभावित, पुलिस बल की तैनाती मास्टर प्लान 2047 का ड्राफ्ट हुआ जारी… 45 लाख की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर तैयार हुआ भोपाल का मास्टर प्लान 1016.90 वर्ग किमी के निवेश क्षेत्र में तैयार की गई विकास योजना योजना में 254 गांवों को किया गया शामिल भोपाल में 61,017.02 हेक्टेयर भूमि विकास योग्य क्षेत्र के रूप में प्रस्तावित
प्राकृतिक संरक्षण पर बड़ा फोकस भोपाल की झीलों, पहाड़ियों, वन क्षेत्रों और बाघ भ्रमण क्षेत्र के संरक्षण पर जोर भोजताल और उसके जल ग्रहण क्षेत्र को संरक्षित रखने की विशेष योजना मास्टर प्लान में ग्रीन एरिया 16% से बढ़ाकर करीब 27% करने का प्रस्ताव कॉलोनी स्तर पर ओपन स्पेस भी 10% से बढ़ाकर 12% किया गया निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए 51 किलोमीटर लंबे ग्रोथ कॉरिडोर का प्रस्ताव ग्रोथ कॉरिडोर एयरपोर्ट, EKAI सिटी, लॉजिस्टिक हब और उपनगरों को जोड़ेगा करीब 3000 हेक्टेयर जमीन ग्रोथ कॉरिडोर के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर में होटल, IT, एआई, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, मॉल, कॉरपोरेट ऑफिस और एजुकेशन हब विकसित करने की योजना BRTS कॉरिडोर, भविष्य में MRTS में अपग्रेड करने का प्रावधान विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर मार्गों को ग्रोथ कॉरिडोर से जोड़ने की योजना बिल्डिंग निर्माण के नियमों में बड़े बदलाव चौड़े मार्गों पर FAR और भवन ऊंचाई की सीमा में बड़ी छूट/असीमित FAR का प्रावधान भवन निर्माण के विकास मापदंडों को सरल और युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव मिक्स्ड लैंड यूज को बढ़ावा, यानी काम और घर के बीच दूरी कम करने पर जोर विकसित क्षेत्रों में क्रिएटिव रीडेवलपमेंट के प्रावधान 70% रहवासियों की सहमति पर RWA द्वारा आवासीय अपार्टमेंट के पुनर्विकास का प्रावधान अफोर्डेबल और रेंटल हाउसिंग को प्रोत्साहन
स्मार्ट और सेफ भोपाल की परिकल्पना शहर की निगरानी के लिए डिजिटल ट्विन सिटी का प्रस्ताव अवैध निर्माण, मोबिलिटी और विकास कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की योजना सार्वजनिक स्थानों के CCTV को नेटवर्क से जोड़ने का प्रावधान सुरक्षित यातायात और सेफ सिटी के लिए विशेष प्रावधान
पार्किंग व्यवस्था में भी बदलाव मल्टीलेवल और मैकेनाइज्ड पार्किंग को बढ़ावा ROB और फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग का प्रावधान
सामुदायिक खुले क्षेत्रों के नीचे पार्किंग की अनुमति का प्रस्ताव भौरी के एजुकेशन हब को विकसित कर Education Knowledge Artificial Intelligence—EKAI City बनाने की योजना शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन और एआई आधारित ज्ञान अर्थव्यवस्था पर फोकस भूमि उपयोग में सबसे बड़ा हिस्सा आवासीय
आवासीय उपयोग के लिए 26,755.50 हेक्टेयर — 43.85% ग्रीन एरिया 16,489.94 हेक्टेयर — 27.01% परिवहन के लिए 5,793.82 हेक्टेयर — 9.53% सार्वजनिक और अर्ध-सार्वजनिक उपयोग 4,897.97 हेक्टेयर — 8.01% कुल प्रस्तावित भूमि उपयोग 61,017.02 हेक्टेयर चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है भोपाल विकास योजना 2047 प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण सुधारोन्मुख एवं परिवर्तनकारी नियोजन
आत्मनिर्भर एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला विकास झीरम हत्याकांड पर कांग्रेस नेताओं ने की राहुल गांधी से मुलाकात NIA कोर्ट के फैसले को लेकर दी राहुल गांधी को जानकारी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेजेंटेशन के जरिए दी जानकारी भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, मलकीत सिंह गैदु ने भी रखी बात, जांच के नाम पर NIA ने सिर्फ खाना पूर्ति की लीगल एडवाइजर के लिए राहुल गांधी से मांगी मदद रायपुर में जूनियर डॉक्टर्स के ओपीडी बहिष्कार का आज तीसरा दिन 17 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से जूनियर डॉक्टर्स में नाराजगी सात दिन का समय
तय समय बीतने के बाद भी अधिकांश मांगें पूरी नहीं होने का आरोप स्टाइपेंड के अलावा अन्य मांगों पर ठोस आदेश जारी नहीं होने से आंदोलन जारी रायपुर-
तिल्दा में युवक पानी के तेज बहाव में बहा
युवक के बहने का वीडियो आया सामने
युवक की पहचान बीरगांव निवासी के रूप में हुई
तिल्दा थाना इलाके की घटना भिंड-
लाल सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास
पैरा तैराक पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने तीसरी बार पार किया इंग्लिश चैनल
यूके के डोवर से फ्रांस तक करीब 36 किमी की दूरी तय की
करीब 36 किमी की दूरी 21 घंटे 20 मिनट में की पूरी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई नेताओं ने दी बधाई 29 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस एससी एसटी नेताओं की अहम बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे, सुखदेव भगत होंगे शामिल छत्तीसगढ़ से आदिवासी और एससी नेता शामिल होने जाएंगे दिल्ली बैठक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का बयान दिल्ली की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी यह तब हो रही जब देश में छुआछूत को भड़काया जा रहा खरगे जी की सभा के बाद गंगाजल छिड़का गया देश की फासिस्ट शक्तियां समाज तोड़ने इसे बढ़ावा दे रही सीहोर-
गणेश विसर्जन के समय पार्वती नदी में डूबा युवक
पुलिस और SDRF की टीम कर रही तलाश
2 घंटे बाद भी युवक की नहीं मिली जानकारी
मंडी थाना क्षेत्र का मामला सड़क पर कब्जे को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे लगे ठेले गुमटियो पर चला बुलडोजर, अंबिकापुर शहर में सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाए गए ठेले गुमटियो पर की जा रही कार्रवाई, निगम और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई, शहर किनारे दुकानें लगाए जाने से यातायात व्यवस्था हो रही थी बाधित दुर्ग-
शहर में कई जगहों पर जलभराव
पुलगांव नाले का पानी शहर में घुसा
नाले के पास पेट्रोल पंप में भरा पानी
पुलगांव पुल पर आवाजाही प्रभावित
गंजपारा तक पानी पहुंचा कांकेर
महानदी में ग्रामीण ने लगाई छलांग
पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में कूदा ग्रामीण
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
गोताखोर की टीम तलाश में जुटी हुई
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला यूपी सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात: सूत्र कुछ देर बाद यूपी सदन पहुंचेंगे सीएम योगी यूपी विधानसभा और राज्यसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव आज पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं सीएम योगी जांजगीर-
गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्ष भिड़े
सरपंच के पिता की हत्या
बच्चों के आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप
गतवा गांव की घटना
पंतोरा पुलिस कर रही जांच लखनऊ-सपा नेता आजम खां की फिर से बढ़ी मुश्किलें सपा सरकार में मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम इसकी होगी जांच ईडी ने राज्य सरकार से मांगा पूरा ब्योरा आजम ख़ान के मंत्री कार्यकाल के दौरान जल निगम में हुए कार्यों का ब्योरा एजेंसी ने निविदाओं, फर्मों, भुगतान और अधिकारियों से जुड़ी जानकारी तलब की जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति से भी पूछताछ हुई मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच आगे बढ़ी वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से मारपीट
आंख और पेट में आई चोट, इलाज जारी
साथ में रह रही 3 युवतियों पर मारपीट का आरोप
सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी हुई मंत्रालय स्टाफ बस में आग लगने के बाद जागा विभाग, मंत्रालय की सभी बसों का कराया जा रहा फिटनेस टेस्ट भिलाई
IBC24 की खबर का बड़ा असर
निगम के SLRM सेंटर में ड्यूटी टाइम में पार्टी मनाने के वायरल वीडियो पर एक्शन
निगम आयुक्त ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को हटाया, किया मुख्यालय अटैच
जांच के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई
जोन-4 में स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी अब स्वच्छता पर्यवेक्षक को
IBC24 ने वायरल वीडियो की खबर प्रमुखता से दिखाई थी बर्थडे मनाने गए युवक पर चढ़ाई पिकअप गाड़ी, मौत
आपसी रंजिश के चलते युवक को पिकअप से कुचलने का आरोप
दोस्त युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
दोस्तों कहा आरोपी ने जानबूझकर चढ़ाई गाड़ी
पुलिस मामले की जांच में जुटी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की विवेचना रिपोर्ट में कई अहम खुलासे 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुटाए CCTV, डिजिटल और बैंकिंग साक्ष्य पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गणना कक्ष में चोरी की घटनाएं CCTV में हुईं रिकॉर्ड अविनाश शुक्ला 85 बार चढ़ावे की रकम हटाते CCTV में दिखा- पुलिस रिपोर्ट करुणेश पांडेय 2 बार रकम हटाते और 68 बार सहयोग करते दिखा- रिपोर्ट मनीष यादव 16 बार रकम हटाते और 19 बार सहयोग करते दिखा- पुलिस लवकुश मिश्रा एक बार रकम हटाते, 52 बार सहयोग करते दिखा- रिपोर्ट अनुकल्प मिश्रा 56 बार सहअभियुक्तों की मदद करते CCTV में दिखा- पुलिस रमाशंकर मिश्रा एक बार चढ़ावे की रकम हटाते दिखा- विवेचना रिपोर्ट मोबाइल चैट और CDR से आरोपियों के बीच लगातार संपर्क का दावा आरोपियों की निशानदेही पर लाखों रुपये, डॉलर और आभूषण बरामद- पुलिस पुलिस रिपोर्ट में चोरी की रकम से कार, जमीन और मकान खरीदने का दावा अनुकल्प के पिता के मकान की खरीद में अपराध की रकम इस्तेमाल होने का दावा लवकुश मिश्रा पर जमीन और मकान में 43.43 लाख खर्च करने का आरोप राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक खातों में लाखों रुपये कैश जमा होने का दावा पुलिस रिपोर्ट में चढ़ावे की रकम के आपराधिक न्यास भंग का उल्लेख चंपत राय के बयान में 4 जून की घटना और बाथरूम से बरामद रकम का जिक्र गणना कर्मी के बयान में आरोपियों पर नोटों की गड्डियां छिपाने का आरोप राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में CCTV से लेकर बैंक खातों तक जांच 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में पुलिस ने डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जोड़े एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड
भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
इरान को फाइनल में 37-34 से हराया
2010, 2014 और 2022 में भारत ने जीता था गोल्ड
2018 में टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था ब्लिंकिट से मंगाई गई टॉप एंड टाउन की ब्रेड में मिली फफूंद सलैया निवासी ने दो ब्रेड का ब्लिंकिट से किया था ऑर्डर ब्रेड की एक्सपायरी डेट 26 सितंबर दर्ज, फिर भी फफूंद लगी मिली फफूंद लगी ब्रेड का कुछ हिस्सा बच्चियों ने भी खाया 14 महीने की मासूम और 8 साल की बच्ची ने खाई दूषित ब्रेड परिवार ने ब्लिंकिट में शिकायत के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग को दी सूचना शिकायत के बाद भी देर रात तक सैंपल लेने नहीं पहुंचा खाद्य अमला मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लेकर जांच कराने की बात कही B.Ed और D.Ed के द्वितीय चरण की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी छात्रहित और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया फैसला अब रविवार तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन 27 सितंबर, रविवार तक विद्यार्थी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन प्रवेश के लिए पंजीयन की समय सीमा बढ़ाई गई भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा
दंपति समेत 3 लोगों की मौत
ग्रामीणों ने तीनों शव को बाहर निकाला
सिकंदराबाद चौकी के रहमतपुर गांव की घटना लगातार बारिश से नर्मदा समेत नदी-नाले उफान पर
जोगीटिकरिया पर बना नर्मदा पुल बाढ़ के पानी में डूबा
पुल पर पानी आने के बाद आवागमन पूरी तरह से बंद
बाढ़-बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
संवेदनशील इलाकों में होमगार्ड और SDRF जवानों की तैनाती
जिला प्रशासन की नदी, नालों से दूर रहने की अपील प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के दौरे में हुआ बदलाव
तीन दिन की जगह अब दो दिनों का हुआ छग दौरा
27 और 28 सिंतबर को रहेंगे रायपुर में
प्रदेश प्रभारी के रुप में पहला विरोध प्रदर्शन करेंगे रायपुर में
चुनाव आयोग के मुद्दे पर करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव
जिला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के मीटिंग रद्द की गई
28 सितंबर की रात 7 बजे वापस दिल्ली होंगे रवाना जबलपुर- चौकीदार की दहशत में RDVV के कुलसचिव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कुलगुरु से मांगी सुरक्षा कुलसचिव रवि शंकर सोनवाल ने कुलगुरु को लिखा पत्र सिविल लाइन थाना प्रभारी को भी भेजा आवेदन कदाचरण के आरोप में चौकीदार रविंद्र तिवारी को कुलसचिव ने किया है सस्पेंड सस्पेंड होने के बाद कुलसचिव को परेशान करने का आरोप चौकीदार रविंद्र तिवारी कई बार दे चुका है धमकियों कुल सचिव ने कुलगुरु से मांगी विशेष सुरक्षा डांडेसरा गांव फिर बना टापू
गांव के चारों तरफ भरा पानी
आने-जाने के सभी रास्ते हुए बंद
आपातकालीन सुविधाएं भी हुई बाधित
पुल निर्माण में देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश
गांव जाने के लिए एकमात्र रास्ता सीएम डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी का मामला डायल-112 के हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया धमकी भरा मैसेज 23 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे आया धमकी भरा मैसेज मैसेज में सीएम मोहन यादव को जान से खत्म करने की धमकी आरोपित ने मैसेज को दो बार एडिट कर जोड़ी आपत्तिजनक बातें बाद में धमकी भरा मैसेज डिलीट कर दिया डायल-112 कर्मचारियों ने समय रहते मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लिया रेडियो मुख्यालय की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस पुलिस ने आरोपीत को मुंबई से किया गिरफ्तार धमकी देने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी आरोपीत को भोपाल लाकर मैसेज करने की वजह और अन्य एंगल से करेगी जांच जबलपुर- लगातार हो रही बारिश से बरगी बांध लबालब बरगी बांध के 9 और गेटों से होगी जलनिकासी कुल 14 गेटों से छोड़ा जाएगा 2522 क्यूमेक पानी नर्मदा घाटों में 8 फीट तक बढ़ेगा जलस्तर बरगी बांध प्रबंधन ने जारी किया बाढ़ का अलर्ट

