राष्ट्रवाणी: दिवाली का त्योहार दीयों और रोशनी के बिना अधूरा लगता है. इस दिन लोग घर के मुख्य दरवाजे से लेकर बालकनी, पूजा घर और छत तक दीए जलाकर सजावट करते हैं. घर को सुंदर दिखाने के लिए कई लोग खिड़कियों, फर्नीचर और सीढ़ियों के पास भी दीए रख देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सजावट के लिए उठाया गया यही कदम कभी-कभी बड़े हादसे की वजह बन सकता है?
आइए जानते हैं दिए लगाते समय किन बातों का ख्याल रखें. घर में पर्दे, सोफा, बेडशीट और कुशन जैसी चीजें आसानी से आग पकड़ती हैं. कई बार हवा चलने से पर्दे हिलकर जलते हुए दीए के संपर्क में आ जाते हैं. इसलिए दीए को इन चीजों से पर्याप्त दूरी पर रखें. इसके अलावा बिजली के स्विच बोर्ड, खुले तारों, एक्सटेंशन बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास भी दीया जलाने से बचें. दीये की लौ से आसपास रखी ज्वलनशील चीजों में आग लग सकती है. वहीं, बिजली के तारों या खराब बोर्ड के पास दीया रखने से भी खतरा बढ़ता है. घर में सजावट के लिए लगाई गई झालरों और लाइटों के बिल्कुल पास भी दीया न रखें. बेहतर होगा कि दीया किसी मजबूत और समतल सतह पर रखें, जहां उसके गिरने या किसी चीज के संपर्क में आने की आशंका न हो. रसोई, गैस सिलेंडर और आने-जाने के रास्तों पर बरतें सावधानी रसोई में गैस चूल्हा, सिलेंडर, खाना पकाने का तेल और दूसरी ज्वलनशील चीजें मौजूद होती हैं. ऐसे में गैस चूल्हे या सिलेंडर के पास दीया जलाना जोखिम भरा हो सकता है. अगर रसोई में पूजा करनी हो तो दीया ऐसी सुरक्षित जगह पर रखें, जहां गैस या तेल के संपर्क में आने की आशंका न हो. इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे, सीढ़ियों और गलियारों में भी दीए इस तरह न रखें कि किसी के पैर से टकराकर वे गिर जाएं. इन जगहों से परिवार के सदस्य लगातार आते-जाते हैं. छोटे बच्चे या पालतू जानवर भी खेलते हुए दीये को गिरा सकते हैं. इसलिए दीयों को रास्ते से हटकर सुरक्षित जगह पर रखें और बच्चों को जलते दीयों के पास अकेला न छोड़ें. दिवाली पर दीए हमेशा मजबूत, स्थिर और समतल सतह पर रखें. उनके आसपास कागज, कपड़े, प्लास्टिक या दूसरी ज्वलनशील चीजें न रखें. दीयों को ऐसी जगह जलाएं जहां वे किसी के संपर्क में न आएं और आसानी से गिरें नहीं. घर से बाहर जाते समय या सोने से पहले सभी दीये बुझा दें. जलते हुए दीयों को लंबे समय तक बिना निगरानी के न छोड़ें. बच्चों को दीये और मोमबत्तियां जलाने न दें और उन्हें आग से सुरक्षित दूरी पर रखें. घर में आग बुझाने के लिए आग बुझाने वाली वस्तुएं रखना भी फायदेमंद होता है. थोड़ी सी सावधानी से आप दिवाली पर अपने घर को खूबसूरती से रोशन करने के साथ परिवार और घर को भी सुरक्षित रख सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

