राष्ट्रवाणी: दिवाली आते ही लोग घर के कोने-कोने की सफाई में जुट जाते हैं. दीवारें, खिड़कियां, दरवाजे और फर्नीचर तो चमका दिए जाते हैं, लेकिन बिजली के स्विच बोर्ड अक्सर गंदे रह जाते हैं. इन पर उंगलियों के निशान, धूल और चिकनाई जमने लगती है, जिससे सफेद बोर्ड भी पीले और पुराने दिखाई देने लगते हैं. कई लोग इन्हें साफ करने के लिए गीला कपड़ा या पानी इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक होता है. बिजली के बोर्ड की सफाई हमेशा सावधानी से और बिना पानी के करनी चाहिए. बिजली के बोर्ड की सफाई शुरू करने से पहले उसकी बिजली सप्लाई बंद करना बेहद जरूरी है. इसके लिए मेन स्विच या संबंधित सर्किट ब्रेकर बंद कर दें. केवल स्विच ऑफ करना काफी नहीं है, क्योंकि बोर्ड के अंदर बिजली का कनेक्शन बना रहता है. सफाई शुरू करने से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि बोर्ड पूरी तरह सूखा हो और उसके आसपास पानी या नमी न हो. अगर बोर्ड टूटा हुआ है, तार बाहर निकले हैं या उसमें चिंगारी आने जैसी समस्या है, तो खुद सफाई करने के बजाय इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं. यह भी करें : Woollen Clothes Smell: ऊनी कपड़ों से आ रही है गंदी बदबू, धोते समय करें ये काम बिजली की सप्लाई बंद करने के बाद बोर्ड की बाहरी सतह को साफ करने के लिए सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. इससे धूल और उंगलियों के निशान आसानी से हट जाते हैं. स्विच के किनारों और कोनों में जमी धूल निकालने के लिए सूखे, मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि कोई भी नुकीली चीज स्विच के अंदर न डालें. सफाई करते समय बोर्ड पर ज्यादा दबाव न डालें और किसी भी तरह का गीला कपड़ा, स्प्रे या लिक्विड क्लीनर इस्तेमाल न करें. अगर बोर्ड पर चिकनाई या जिद्दी दाग जमा हैं, तो उसे खोलकर या उसके अंदर सफाई करने की कोशिश बिल्कुल न करें. ऐसे में किसी इलेक्ट्रीशियन की मदद लें. बोर्ड के अंदर धूल या गंदगी पहुंच गई हो, तो भी खुद उसे खोलना सुरक्षित नहीं है. सफाई पूरी होने के बाद बोर्ड और उसके आसपास की जगह को सूखा रहने दें. बिजली सप्लाई तभी चालू करें, जब आपको पूरी तरह यकीन हो कि बोर्ड सुरक्षित और सूखा है. इस तरह थोड़ी सावधानी रखकर आप दिवाली पर अपने घर के स्विच बोर्ड साफ-सुथरे रख सकते हैं. यह भी करें : Fix Flat Pillow: मोड़-मोड़कर तोड़ दिया तकिया, मिनटों में ऐसे हो जाएगा ठीक निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नज़िया इलाही खान को नोटिस, रायपुर एफआईआर पर सरकार से मांगी रिपोर्ट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इस्पात संयंत्र भूमि विवाद: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने खुर्सीपार के व्यापारियों की सभी 9 याचिकाएं की खारिज – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ शिक्षक पेंशन विवाद: मर्जर पूर्व सेवा गणना की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंची – राष्ट्रवाणी

