राष्ट्रवाणी: How To Iron Clothes With Hair Straightener: सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब पसंद की ड्रेस निकालने पर उस पर सलवटें दिखाई देने लगती हैं. कई बार कपड़ों को पहले से इस्त्री करके रखना संभव नहीं होता और सुबह दोबारा प्रेस करने का समय भी नहीं मिलता. ऊपर से इस्त्री करने के बाद भी शर्ट के कॉलर, आस्तीन या किसी हिस्से पर सिलवट रह जाए तो पूरा लुक खराब लग सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए कुछ आसान हैक्स आजमा सकते हैं. इन तरीकों से कम समय में कपड़ों को बेहतर तरीके से प्रेस किया जा सकता है. आपके बालों को सीधा करने वाला स्ट्रेटनर सिर्फ हेयर स्टाइलिंग के काम नहीं आता. कपड़ों के कुछ मुश्किल हिस्सों की सिलवटें हटाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर शर्ट को पूरी तरह इस्त्री करने के बाद भी उसका कॉलर या किनारा ठीक से सीधा नहीं हुआ है तो स्ट्रेटनर काम आ सकता है. पहले इस्त्री से शर्ट को सामान्य तरीके से प्रेस कर लें. इसके बाद कपड़े के मुड़े हुए हिस्से को स्ट्रेटनर की प्लेटों के बीच रखें. हल्का दबाव डालते हुए स्ट्रेटनर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं. इससे कॉलर और ऐसे हिस्सों की सिलवटें आसानी से ठीक की जा सकती हैं. गर्म बर्तन से हटाएं कपड़ों की सिलवटें अगर सुबह आप पानी गर्म करते हैं तो उसी गर्म पानी का फायदा कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए भी उठा सकते हैं. इसके लिए किसी बर्तन में गर्म पानी डालें और उसे कुछ देर गर्म रहने दें. अब इस गर्म बर्तन को शर्ट, ड्रेस, कुर्ते या दूसरे कपड़ों के ऊपर सावधानी से रखें और धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं. गर्मी की वजह से कपड़े की हल्की सिलवटें कम हो सकती हैं. अगर आपके पास थोड़ा समय है तो इसके बाद सामान्य इस्त्री से कपड़ों को प्रेस कर सकते हैं, जिससे बेहतर रिजल्ट मिलेगा. सूखे कपड़ों की तुलना में हल्के नम कपड़ों पर इस्त्री करना आसान हो सकता है. इसके लिए कपड़ों पर सिर्फ पानी छिड़कने के बजाय एक स्प्रे तैयार किया जा सकता है. एक कप पानी में थोड़ा फैब्रिक सॉफ्टनर और रबिंग अल्कोहल मिलाकर इसे कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें. इसके बाद कपड़े को सूखने दें. एक दूसरे तरीके में पानी और सफेद सिरके को मिलाकर स्प्रे तैयार किया जा सकता है. इसे खासतौर पर सलवट वाली जगह पर स्प्रे करें और सूखने दें. अगर आपके पास स्टीम आयरन है तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है. भाप कपड़े को हल्का नम करती है और इस्त्री के दौरान सिलवटें आसानी से हटाने में मदद करती है. आयरन नहीं है तो हेयर ड्रायर आएगा काम अगर आपके पास इस्त्री करने का समय नहीं है तो हेयर ड्रायर की मदद से भी कपड़ों की हल्की सिलवटें कम की जा सकती हैं. सबसे पहले कपड़े पर थोड़ा पानी या इस्त्री वाला स्प्रे करें. इसके बाद हेयर ड्रायर को ऑन करें और उसे कपड़े से थोड़ी दूरी पर रखते हुए चलाएं. ड्रायर को एक ही जगह पर बहुत पास से न रखें. उसे कपड़े के ऊपर लगातार घुमाते रहें. गर्म हवा की मदद से कपड़े की सिलवटें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. अगर कपड़ों पर सिर्फ एक-दो जगह हल्की लेकिन जिद्दी सिलवटें हैं और इस्त्री करने का समय नहीं है तो आइस क्यूब वाला तरीका भी आजमा सकते हैं. इसके लिए सिलवट वाले कपड़े को ड्रायर में दो या तीन आइस क्यूब के साथ रखें. ड्रायर को करीब 10 से 15 मिनट के लिए गर्म सेटिंग पर चलाएं. बर्फ पिघलने से बनने वाली भाप कपड़े के रेशों को रिलैक्स करने में मदद करती है, जिससे हल्की सिलवटें कम हो सकती हैं. यह तरीका कॉटन जैसे कपड़ों और हल्की सिलवटों पर ज्यादा उपयोगी हो सकता है. हालांकि, बहुत गहरी सिलवटों के लिए यह इस्त्री की जगह पूरी तरह नहीं ले सकता. इस्त्री करते समय इन बातों का रखें ध्यान कपड़ों पर इस्त्री करते समय सबसे पहले तापमान सही रखना जरूरी है. हर कपड़ा एक जैसी गर्मी सहन नहीं कर सकता. अगर कपड़े पर इस्त्री करने के बाद रंग वापस सामान्य हो जाए तो यह सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर रंग में बदलाव बना रहता है तो समझें कि तापमान कपड़े के लिए ज्यादा है. इस्त्री करते समय कपड़े पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने की भी जरूरत नहीं है. आयरन बॉक्स का वजन और उसकी गर्मी कपड़े की सिलवटें हटाने के लिए काफी होती है. इसे कपड़े पर धीरे-धीरे चलाएं. ज्यादा दबाव डालने से कपड़े की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

