राष्ट्रवाणी: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो गई है, जिसमें गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल …और पढ़ें रोशनी नादर मल्होत्रा भारत की सबसे अमीर महिला। गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कुमार मंगलम बिड़ला और अनिल अग्रवाल को पीछे छोड़ा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हुरुन इंडिया ने 2026 के भारत के अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या 391 तक पहुंच चुकी है।
5 साल पहले हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट में 237 अरबपति थे। वहीं, पिछले साल इस लिस्ट में 263 अरबपति शामिल थे। यानी पिछली बार से 2026 में हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट में 27 लोग ज्यादा हैं।
इस लिस्ट में कई नए लोगों को भी जगह मिली है और टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में फेरबदल भी हुआ है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर एक महिला को जगह मिली है। इतना ही नहीं इस महिला ने भारत के दिग्गज अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला और अनिल अग्रवाल को भी पीछे छोड़ दिया है।
इस लेख में जानेंगे आखिर वो महिला कौन हैं जिसे हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में टॉप 5 में जगह मिली है और टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में सबसे पहला स्थान गौतम अदाणी ने हासिल किया है। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार गौतम अदाणी या कहें अदाणी परिवार की संपत्ति में 13 फीसदी का उछाल देखा गया है। अदाणी परिवार की संपत्ति13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपये ($96 अरब) हो (Gautam Ad Net Worth) गई। वहीं, दूसरी तरफ 69 साल के अंबानी और उनके परिवार की संपत्ति 10% घटकर 8.63 लाख करोड़ रुपये ($90 अरब) रह (Mukesh Amb Net Worth) गई।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार अंबानी के मुकाबले अडानी की संपत्ति 59,400 करोड़ रुपये ज्यादा है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में इस बार 5वें नंबर पर एक महिला है। इनका नाम रोशनी नादर है।
वह HCL की चेयरपर्सन हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा और उनके परिवार की कुल संपत्ति 2.79 लाख करोड़ रुपये है।
रोशनी नादर की नेट वर्थ भारत के दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल और कुमार मंगलम बिड़ला से भी अधिक है। कुमार मंगलम बिड़ला भारत के छठे सबसे अमीर अरबपति हैं। उनकी नेट वर्थ 2.69 लाख करोड़ रुपये हैं।
वहीं, अनिल अग्रवाल भारत के 9वें सबसे बड़े अरबपति हैं। उनकी नेट वर्थ 2.08 लाख करोड़ रुपये है।
