राष्ट्रवाणी (दंतेवाड़ा ब्यूरो): बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Ornab) रौद्र रूप लेते हुए आंध्र प्रदेश के तट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इस तूफान की आशंका को देखते हुए देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी सरकार ने इस तूफान से निपटने की पूरी तैयारी की है।
इसी बीच अब दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को स्कूलों में घोषित की गई है। कलेक्टर के निर्देश पर इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और अति बारिश के मद्देनजर से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए 27 अक्टूबर यानी मंगलवार को जिले में अवकाश घोषित किया गया है।
इस दौरान जिले के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि यह अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा। उन्हें स्कूल आना होगा।
बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य में पड़ने की संभावनाओं के मद्देनजर शासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसे लेकर मंत्रालय महानदी भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चक्रवात के मद्देनजर 27 से 29 अक्टूबर तक आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जुड़े। किसानों को फसलों से संबंधित विस्तृत एडवाइजरी जारी करने तथा चक्रवात से फसलों और पशुधन को होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्रों के छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए स्थानीय परिस्थितियों का आकलन कर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को निर्धारित स्थानों पर पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है।
विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: School Closed due to Cyclone in Dantewada District Chhattisgarh ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ी खबर, राज्य सरकार की SLP में मिली 10 खामियां, सुप्रीम कोर्ट बोला- ठीक करके आओ घर में रखी ये चीजें मानी जाती हैं अशुभ, दिवाली से पहले कर दें बाहर, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला पंचायत मित्र, देखते ही उड़े ग्रामीणों के होश, बुलानी पड़ी पुलिस कर्मचारियों को बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 10 लाख रुपए, रहेगा 1 करोड़ तक का बीमा, जानिए किसे-किसे मिलेगा फायदा चाय में मिलाई नींद की गोली.. फिर सिलबट्टे से किया वार! प्रेमी के पाने के लिए बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट बढ़ सकती है अनंत सिंह की मुश्किलें!
पत्नी पर सरकार ले सकती है बड़ा एक्शन, जानिए कार्रवाई की वजह छत्तीसगढ़ में PWD के बाद अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए 102 रेंज के रेंजर, यहां देखें सूची Dhanteras 2026: इस नवंबर त्रिवेणी नक्षत्र के प्रभाव से मेष सहित इन 4 राशियों के घर लगेगा नोटों का ढेर! क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?
