इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ पोर्ट्समाउथ के एक फोर-स्टार होटल के बाहर खौफनाक वाकया सामने आया। लगभग 40 नकाबपोश और उपद्रवी प्रदर्शनकारियों ने खिलाड़ियों के होटल को यह समझकर घेर लिया कि वहां शरणार्थी (Asylum Seekers) ठहरे हुए हैं।
यह शर्मनाक घटना तब घटी जब पाकिस्तानी टीम जिस बस से उतरी, वह शरणार्थियों को ले जाने वाली कंपनी की निकली। स्थानीय पार्षदों और होटल मैनेजर को पुलिस बुलाकर और सबूत दिखाकर उपद्रवियों को समझाना पड़ा कि वे इंटरनेशनल एथलीट हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) अब सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ने पर लीपापोती करने में जुटा है।
विदेशी सरजमीं पर खिलाड़ियों की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक खेल आयोजकों और स्थानीय प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। खिलाड़ियों की जान को इस तरह जोखिम में डालना सरासर नाकामी है।

