राष्ट्रवाणी: जामगांव आर। उपतहसील जामगांव आर में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार ममता टावरी का स्थानांतरण कर दिया है। बुधवार को जारी प्रशासनिक आदेश के तहत उनका स्थानांतरण नारायणपुर जिले में किया गया है। इससे पहले मंगलवार को उन्हें पाटन तहसीलदार का प्रभार सौंपा गया था। महज एक दिन बाद स्थानांतरण आदेश जारी होने से प्रशासनिक हलकों में यह तबादला चर्चा का विषय बन गया है। बताया जाता है कि ममता टावरी के कार्यव्यवहार और राजस्व मामलों के निराकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही थीं। स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दुर्ग सांसद विजय बघेल के समक्ष शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है। पाटन तहसीलदार पवन ठाकुर के दुर्गस्थानांतरण के बाद राजस्व विभाग ने मंगलवार को ममता टावरी को पाटन तहसीलदार का प्रभार सौंपा था। नई जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि बुधवार को उनके नारायणपुर स्थानांतरण का आदेश जारी हो गया। लगातार प्रशासनिक फेरबदल के चलते अब पाटन तहसील की राजस्व व्यवस्था को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। तहसील कार्यालय में पहले से ही नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जमीन विवाद सहित विभिन्न राजस्व प्रकरण लंबित बताए जा रहे हैं। ममता टावरी को पाटन तहसीलदार का प्रभार दिए जाने के अगले ही दिन उनका नारायणपुर स्थानांतरण होने से प्रशासनिक गलियारों के साथ राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसके पीछे शासन का आधिकारिक कारण आदेश से ही स्पष्ट होगा। लगातार अधिकारियों के बदलने के बीच सबसे बड़ा सवाल उन ग्रामीणों और पक्षकारों का है, जिनके राजस्व प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं। जमीन से जुड़े मामलों में सुनवाई और निराकरण की प्रक्रिया अधिकारी बदलने के साथ प्रभावित न हो, इसके लिए अब पाटन में स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी

