राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम महाराजपुर से अपने बेटे की दुर्घटना मृत्यु की मुआवजा राशि लेने रायपुर आई महिला के पर्स से 1.60 लाख रुपये चोरी हो गए। महिला ने न्यायालय परिसर स्थित पीएनबी बैंक से रकम निकालने के बाद पति के साथ ऑटो रिक्शा से सफर किया। फाफाडीह चौक से दूसरे ऑटो में बैठकर भनपुरी चौक पहुंचने के बाद जब उसने पर्स देखा तो उसमें रखी पूरी रकम गायब थी। महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कबीरधाम जिले के ग्राम महाराजपुर निवासी ममता तिवारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके बेटे की दुर्घटना में मृत्यु हुई थी। इसी मामले की राशि लेने के लिए वह 10 सितंबर को अपने पति खेदन तिवारी के साथ रायपुर न्यायालय आई थीं। न्यायालय का काम पूरा होने के बाद उन्होंने न्यायालय परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 1.60 लाख रुपये नकद निकाले। बैंक से रकम निकालने के बाद शाम करीब चार बजे ममता अपने पति के साथ मल्टीलेवल पार्किंग स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के पास पहुंचीं। वहां से दोनों ऑटो ई-रिक्शा में बैठकर फाफाडीह चौक गए। इसके बाद फाफाडीह से दूसरे ऑटो में सवार होकर भनपुरी चौक पहुंचे। भनपुरी पहुंचने पर महिला ने अपने पर्स की जांच की तो उसमें रखी 1.60 लाख रुपये की नकदी गायब मिली। महिला ने तत्काल अपने पति और अधिवक्ता निरंजन साहू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि आटो में सफर के दौरान किसी अज्ञात चोर ने पर्स से रकम निकाल ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब महिला के बैंक से रकम निकालने के बाद जिन-जिन स्थानों से गुजरने और जिन आटो में सवार होने की जानकारी सामने आई है, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है। साथ ही ऑटो ड्राइवरों और रास्ते में महिला के आसपास मौजूद लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि रकम निकालने के बाद महिला का पीछा कर किसी ने मौका देखकर पर्स से नकदी पार की होगी।
Trending
- आईओसी ने घरेलू टैंकर बेड़े को उच्च माल ढुलाई लागत के रूप में देखा, इरोड कच्चे तेल पर छूट – भारतीय पीएसयू
- भारी बारिश और तूफान का खतरा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बंद रहेंगे सभी शासकीय और निजी स्कूल, प्रशासन का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, दूसरी किस्त के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत – राष्ट्रवाणी
- गढ़चिरौली में मिले माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और 100 बम, पुलिस ने जंगल से खोज निकाले – राष्ट्रवाणी
- बीरगांव निगम में 7.19 करोड़ का खेल, जल प्रबंधन का पैसा दूसरी योजना में लगाया; ऑडिट विभाग ने मांगा हिसाब – राष्ट्रवाणी
- CGPSC को बड़ा झटका.. मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुआवजा देने का दिया आदेश – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: छत्तीसगढ़ के पीवी ऐप सर्वे की खुली पोल.. जांजगीर के खेत का नक्शा पहुंचा अटलांटिक महासागर – राष्ट्रवाणी

